राकांपा का मुफ्त लैपटॉप का वादा | भाषा / मुंबई October 02, 2014 | | | | |
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने घोषणापत्र में 12वीं पास विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप देने की बात कही है। इसके साथ ही पार्टी ने हरेक स्कूल में डिजिटल स्मार्ट कक्षाए स्थापित करने, किसानों को सभी फसलों के लिए बीमा सुविधा, सभी नागरिकों के लिए बीमा लाभ, अन्य पिछड़ी जातियों के लिए विशेष मंत्रालय और मौलाना आजाद अल्पसंख्यक विकास निगम के लिए 2,000 करोड़ रुपये देने का वादा किया है।
राकांपा ने सभी छोटे किसानों, कृषि मजदूरों और वर्षा पर आधारित कृषि क्षेत्रों किसानों के लिए पेंशन के प्रावधान का भी वादा किया है। सिंचाई घोटाले में आलोचनाओं का सामना कर रही पार्टी ने कहा कि अगर वह सत्ता में आती है तो राज्य की अपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के लिए 80,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सभी प्रयास करेगी।
|