यूनिलीवर प्रमुख को भारत पर है भरोसा | बीएस संवाददाता / मुंबई October 31, 2013 | | | | |
सितंबर तिमाही में यूनिलीवर की तिमाही बिक्री की बढ़त दर भले ही चार साल के निचले स्तर पर रही हो, लेकिन इस वजह से कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी पॉल पोलमैन का उत्साह कम नहीं हुआ है।
57 वर्षीय डचमैन (जिन्होंने साल 2009 में 68 अरब डॉलर वाली इस कंपनी का कार्यभार संभाला था) ने कहा कि भारत जैसे उभरते बाजारों में दबाव की वजहें काफी कम हैं। डचमैन ने कहा, हम इस बाजार में कामयाब रहे हैं और हम भारत के प्रति हमारा नजरिया भरोसेमंद और सकारात्मक है। हम यहां विभिन्न श्रेणियों व बाजार की प्रगति पर अपने निवेश में तेजी लाएंगे और आगे बढऩे का मौका खोजेंगे। अपनी सहायक कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर के मुख्यालय में चुनिंदा मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए दुनिया के दूसरी बड़ी उपभोक्ता उत्पाद कंपनी के सीईओ ने ये बातें कही।
भारत के उपभोक्ता वस्तु बाजार के बारे में उन्होंने कहा, 'हमें पता है कि यहां के बाजारों की रफ्तार फिलहाल सुस्त है। लेकिन 20 वर्ष पहले के मुकाबले स्थिति कहीं अधिक बेहतर है।Ó उद्योग के आकलन के अनुसार भारत में उपभोक्ता वस्तु बाजार का आकार करीब 2 लाख करोड़ रुपये है। सितंबर तिमाही में इस बाजार में कुल मिलाकर 10 से 11 फीसदी की वृद्धि रही जो एक साल पहले की समान तिमाही में 13 से 14 फीसदी रही थी।
|