निवेश आकर्षित करने में गुजरात से आगे पंजाब | बीएस संवाददाता / चंडीगढ़ September 12, 2013 | | | | |
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब निवेश के लिए आकर्षक राज्य के तौर पर उभरा है और कांग्रेस नेताओं को यह बात स्वीकार कर लेनी चाहिए। बादल ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)की उस रिपोर्ट करा हवाला दिया जिसमें 2012-13 के दौरान पंजाब को निवेश के लिहाज से चोटी के तीन राज्यों में शुमार किया गया है। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार और पश्चिम बंगाल को पीछे छोड़ते हुए चोटी के तीन राज्यों में जगह बनाई।
बादल ने कहा कि कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति, सांप्रदायिक सदभाव, उच्च स्तरीय बुनियादी ढंाचा, बिजल की उपलब्धता और निवेश के अनुकूल औद्योगिक नीतियों की बदौलत पंजाब देश में निवेश के तीन अहम राज्यों की सूची में शुमार हुआ है।
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के नेता हमेशा पंजाब की एक नकारात्मक तस्वीकर पेश करने की कोशिश करते रहे हैं। आरबीआई की रिपोर्ट ने उनके दावे को धता बता दिया है। पंजाब में कांग्रेस के नेता अपनी पूरी ऊर्जा हमारी उपलब्धता को कम कर आंकने में फूंक रहे हैं। एक सोची-समझी नीति के तहत वे अपने ही राज्य को बदनाम करने पर तुले हैं।Ó
बादल ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के कारण राज्य में निवेश का माहौल खराब हुआ था, लेकिन इसके बाद हमने बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में निवेश कम हुआ है और उसे लिहाज से देखें तो पंजाब का प्रदर्शन और भी सराहनीय हो जाता है। उन्होंने कहा कि आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार देश में निवेश की रफ्तार सुस्त हुई है।
|