दिग्विजय के बयान पर सियासी घमासान | बीएस संवाददाता / नई दिल्ली July 26, 2013 | | | | |
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने बयान से एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। इस बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के मंदसौर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की युवा महिला सांसद मीनाक्षी नटराजन के बारे में एक टिप्पणी की है, जिन्हें राहुल गांधी का निकट सहयोगी माना जाता है।
खबरोंं के मुताबिक मंदसौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने यह टिपप्णी की है। बहरहाल सिंह ने आज राजधानी दिल्ली में साफ कियाकि उनके बयान का 'गलत मतलबÓ निकाला गया है और कहा कि दरअसल वह नटराजन की प्रशंसा कर रहे थे और उनकी तुलना खरे सोने से कर रहे थे।
बहरहाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस मसले पर दिग्विजय सिंह की खिल्ली उड़ाने का एक मौका मिल गया है। भाजपा ने कहा कि वह 'मनोरोगीÓ हैं।
नटराजन के लोकसभा इलाके में सिंह ने उनके कठिन श्रम की तारीफ करते हुए कहा, 'यह आपकी सांसद हैं। वह गांधीवादी, सरल और ईमानदार हैं। वह सबके पास जाती हैं, गांव-गांव पहुंचती हैं। मुझे 40-42 साल का राजनीतिक अनुभव है। थोड़े वक्त के बाद ही पता चल जाता है कि कौन सही है और कौन फर्जी है। .... मैंने इनकी पहचान कर ली है।Ó
सिंह ने आज नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह मीडिया चैनलों के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज कराएंगे, जो उनकी टिप्पणी की गलत व्याख्या कर रहे हैं।
भाजपा नेता विनय कटियार ने सिंह पर हमला बोलते हुए कहा, 'हालांकि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि दिग्विजय सिंह एक मेंटल केस हो गए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरूरत है, जहां उनका उचित इलाज हो सके।Ó
|