पंचायत चुनाव में बढ़ाई जाए सुरक्षा-व्यवस्था | भाषा / कोलकाता July 23, 2013 | | | | |
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार पर राज्य के लोकतांत्रिक मूल्यों को तबाह करने का आरोप लगाते हुए वाम मोर्चा अध्यक्ष विमान बोस ने आज कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता हिंसा भड़काने के मामले में स्पर्धा कर रहे हैं। बोस ने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस नेता हिंसा भड़काने के लिए स्पर्धा कर रहे हैं। उस पार्टी के लोग अंक अर्जित करने के लिए अब एक-दूसरे से स्पर्धा कर रहे हैं।Ó उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने पहले चार चरण में चुनावी कदाचार और बूथ कब्जा कर हिंसा का राज खड़ा कर दिया।
माकपा नेता ने कहा कि ममता सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट करने में संलिप्त होने के लिए अपने संवैधानिक फर्ज को एक किनारे रख दिया है। उन्होंने पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए उचित सुरक्षा इंतजाम की मांग की। उन्होंने कहा, 'पांचवें चरण के लिए उचित सुरक्षा इंतजाम किया जाएगा ताकि हिंसा नहीं हो और लोग निर्भय होकर अपने वोट डाल सके।Ó
हिंसा के लिए कांग्रेस व माकपा जिम्मेदार
उधर, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र पर वर्चस्व के लिए कांग्रेस और माकपा की साठगांठ के चलते राज्य में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में हिंसा हुई और कहा कि उन्हें 'भयावहÓ समय का सामना करना पड़ेगा। ममता ने जलपाईगुड़ी जिले में एक पंचायत चुनाव की सभा में कहा, 'बम और बंदूक का उपयोग कर जो क्षेत्रीय वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं उन्हें जानना चाहिए कि आगे उनके लिए भयावह समय है। कानून उन्हें नहीं बख्शेगा। बमों के साथ उकसावा देने वाले नेताओं को याद रखना चाहिए कि बंगाल में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है।Ó
|