रेल में भर्तियों का रेला | |
बीएस संवाददाता / नई दिल्ली 02 26, 2013 | | | | |
रोजगार देने के मामले में भारतीय रेल दुनिया भर में सबसे आगे है और उसमें इस साल भी भर्तियों का रेला निकलने वाले वाला है। रेलवे में इस साल 1.52 लाख नए कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी। इस समय उसके कर्मचारियों की कुल संख्या 14 लाख के आसपास है।
लोकसभा में आज 2013-14 का रेल बजट पेश करते हुए रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा, 'महोदया, हमारे 14 लाख कर्मचारी हमारी सबसे मूल्यवान संपत्ति है। इस विशाल संगठन के मुखिया के तौर पर मैं गौरवान्वित महसूस करता हूं, जिसने देश को बहुत कुछ दिया है और हम सबका जीवन इससे जुड़ा है। इस संगठन को और मजबूत करने की दिशा में हमने कुछ ठोस प्रयास किए हैं। इसके तहत इस साल 1.52 लाख नए लोगों की भर्तियां की जाएंगी। देश भर में रेलवे की लोकप्रियता के चलते इन पदों के लिए रिकॉर्ड 2.2 करोड़ आवेदन आए हैं।Ó
हालांकि रेल मंत्री की इस घोषणा को राजनीतिक लाभ लेने की मंशा से उठाया गया कदम माना जा रहा है। लेकिन भारी संख्या में होने वाली नई नियुक्तियों से रेलवे की वित्तीय हालत पर असर पडऩा तय माना जा रहा है जबकि इसकी माली हालत पहले से ही बेहद खराब है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या रेलवे कर्मचारियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी का भार उठाने में सक्षम है। साथ ही यह भी सवाल है कि कर्मचारियों की संख्या बढऩे से रेलवे की कार्यक्षमता कितनी बढ़ेगी। यानी प्रति कर्मचारी उत्पादकता पर कितना असर पड़ेगा, यह भी मायने रखता है।
मार्च 2013 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के दौरान रेलवे की सकल यातायात प्राप्तियां (संशोधित)1,25,680 करोड़ रुपये रही जबकि कर्मचारियों की संख्या 14 लाख है। इस आधार पर प्रति कर्मचारी साल भर की कमाई 8.87 लाख रुपये रही। इस बार के बजट में वर्ष 2013-14 के लिए कुल 1,43,742 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य रखा गया है जबकि इस दौरान कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 15.5 लाख हो जाएगी।
हालांकि रेलवे ने प्रति कर्मी सालाना कमाई करीब 9.27 लाख रुपये करने का लक्ष्य रखा है। संशोधित अनुमान के मुताबिक 2011-12 में रेलवे ने कर्मचारियों के वेतन पर 19,317 करोड़ रुपये, भत्ते पर 21,904 करोड़ रुपये और यात्रा भत्ता पर 1,233 करोड़ रुपये खर्च किया था। वहीं वित्त वर्ष 2012-13 में वेतन पर 19,937 करोड़ रुपये, भत्ते पर 25,472 करोड़ रुपये और यात्राा भत्ता पर 1,113 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2011-12 में रेलवे में 80,000 लोगों की भर्तियां हुई थी। रेल मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के आवास, हॉस्टल और अन्य सुविधाओं के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान रेलवे ने 5.19 लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य रखा है। अनुमान है कि इसमें से 1.05 लाख करोड़ रुपये रेलवे खुद से स्रोतों से जुटाएगा।
|