एमएमटीसी ने गेहूं निर्यात के लिए आमंत्रित की बोली | भाषा / नई दिल्ली November 15, 2012 | | | | |
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी ने सरकारी भंडार से एक लाख टन गेहूं के निर्यात के लिए वैश्विक बोली आमंत्रित की है। एमएमटीसी ने एक बयान में कहा कि बोली 18 दिसंबर से 26 दिसंबर तक खुली रहेगी।
बोलीकर्ताओं को न्यूनतम 35,000 टन और अधिकतम 1,00,000 टन गेहूं के लिए बोली लगानी होगी। निर्यात के लिए जिस गेहूं की पेशकश की गई है वह आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा बंदरगाह में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में जमा है। फसल वर्ष 2012-13 (जुलाई से जून) में उत्पादित गेहूं का निर्यात किया जाएगा।
बोलीकर्ताओं को 31 जनवरी 2013 तक गेहूं का निर्यात करना होगा।
|