'जवाब दो, फिर सवाल करो' | बीएस संवाददाता / October 21, 2012 | | | | |
सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच नोकझोंक जारी है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में केजरीवाल ने कहा है कि वह जवाब देने के लिए तैयार हैं लेकिन उससे पहले रॉबर्ट वाड्रा को उन्हें जवाब देना होगा। इसके साथ ही केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को 'सार्वजनिक रूप से' बहस करने की चुनौती भी दी।
वहीं सिंह ने कहा कि केजरीवाल का कद ऐसा नहीं कि उनकी बात का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी सामने आएं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) से जुड़े केजरीवाल ने सत्ता पक्ष और विपक्ष पर सांठगांठ के अपने आरोपों को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि वह सिंह द्वारा चि_ïी में पूछे गए सवालों का जवाब तभी देंगे जब कांग्रेस नेतृत्व और रॉबर्ट वाड्रा भ्रष्टïाचार के आरोपों से बेदाग निकल आएंगे। गौरतलब है कि कांगे्रस महासचिव सिंह ने केजरीवाल को एक चि_ïी लिखी है, जिसमें उनसे 27 सवाल किए गए हैं। इस चिट्टïी के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि वह इस चि_ïी को जवाब देने लायक नहीं समझते। इसे कांग्रेस की हताशा और सिंह को कांग्रेस का आखिरी हथियार बताते हुए केजरीवाल ने कहा था कि इनमें जो सवाल पूछे गए हैं, उनका जवाब पहले से ही सरकार के अलग-अलग विभागों के पास है।
सिंह ने केजरीवाल से उनकी सेवाकाल के दौरान स्थानांतरण, उनकी पत्नी की नियुक्ति, सेवा के दौरान गैर सरकारी संस्था शुरू करना, संस्था को विदेशी चंदा मिलने, चंदे के पैसे के इस्तेमाल जैसे कुल 27 सवाल किए हैं। इस पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने रविवार को कहा कि
सवाल हमने पहले किए थे, इसलिए हमारे सवालों का जवाब पहले मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा, 'हमने रॉबर्ट वाड्रा और प्रधानमंत्री से कुछ सवाल पूछे थे, पहले उन्हें जवाब देने दीजिए। तब हम दिग्विजय सिंह के सवालों के जवाब देंगे। मैं दिग्विजय से अनुरोध करता हूं कि वह सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री या राहुल गांधी को सार्वजनिक बहस के लिए प्रेरित करें।' केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने वाड्रा या लोकपाल पर कोई जवाब नहीं दिया और वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री, वाड्रा और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले उनके सवालों के जवाब दें। उन्होंने कहा कि वह उनकी निजी जिंदगी को लेकर चाहे जितने सवाल कर लें, वह उन सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के वरिष्ठï नेता लालकृष्ण आडवाणी के संबंधियों और रिश्तेदारों के खिलाफ सबूत होने के बावजूद उनके खिलाफ मामले न उठाने के सिंह के बयान पर केजरीवाल ने कहा कि वह तो शुरू से ही यही बात कह रहे हैं कि सभी राजनीतिक पार्टियां भ्रष्टाचार के मसले पर एक दूसरे से मिली हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनका संगठन यही कहता आया है कि प्रत्येक पार्टी एक दूसरे के हितों की रक्षा कर रही है। उनकी बातों से अब इन आरोपों की पुष्टि हो रही है।
|