एशियाई शेयर बाजारों से मिल रहे खराब संकेत | बीएस संवाददाता / मुंबई August 22, 2011 | | | | |
पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस के 172 अंक गिरकर बंद होने से आज सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र यानी सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। एशियाई शेयर बाजारों की सुस्त चाल का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है।
अब तक के कारोबार में जापानी शेयर सूचकांक निक्केई 0.30 फीसदी यानी 11 अंकों की गिरावट के साथ 8,707 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसैंग इंडेक्स अब तक तकरीबन 1 फीसदी तक नीचे लुढ़क चुका है। यह फिलहाल 180 अंकों की भारी गिरावट के साथ 19,219.65 अंक पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह सिंगापुर के शेयर बाजार स्ट्रेट्स टाइम्स में भी अब तक 0.75 फीसदी यानी 20 अंकों की गिरावट दर्ज हो चुकी है। यह सूचकांक फिलहाल 2,713 अंक पर कारोबार कर रहा है। एशियाई शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांक में भले ही गिरावट दिख रही हो लेकिन ताइवान इंडेक्स फिलहाल 15 अंकों की तेजी में है। वहीं दक्षिण कोरिया का शेयर सूचकांक कोस्पी में 4 अंकों की जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 12 अंकों की गिरावट दर्ज हो चुकी है।
|