एक्सॉन को पछाड़ सबसे मूल्यवान वाली कंपनी बनी एप्पल | |
बीएस संवाददाता / मुंबई 08 10, 2011 | | | | |
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एप्पल ने कुछ समय के लिए ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एक्सॉन मोबिल को पछाड़कर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने का गौरव हासिल किया। अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबार के दौरान कई घंटों तक स्टीव जॉब्स की अगुवाई वाली आईफोन और आईपैड बनाने वाली कंपनी शेयर बाजार में सबसे ऊपर बनी रही।
हालांकि, कारोबार बंद होते-होते एक्सॉन एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गई। एप्पल का बाजार पूंजीकरण एक्सॉन की तुलना में सिर्फ दो अरब डॉलर कम था। नियमित कारोबार की समाप्ति तक एप्पल का शेयर 5.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 374.01 डालर रहा। इस तरह उसका कुल बाजार पूंजीकरण 346.74 अरब डालर का था।
वहीं एक्सॉन मोबिल का शेयर 2.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.64 डॉलर था। उसका बाजार पूंजीकरण एप्पल से 1.58 अरब डॉलर अधिक यानी 348.32 अरब डालर था। दिन भर कारोबार के दौरान एक समय एप्पल का बाजार पूंजीकरण एक्सॉन से सात अरब डालर अधिक हो गया था।
|