अदाणी का 2020 तक 18,500 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य | बीएस संवाददाता / मुंबई June 07, 2011 | | | | |
अदाणी इंटरप्राइजेज लि. की संयुक्त बिजली उत्पादन क्षमता 2020 तक 18,500 मेगावाट हो जाएगी। अदाणी पावर के मुख्य परिचालन अधिकारी देव प्रकाश जोशी ने कहा कि फिलहाल 7 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें मुंदरा (4,620 मेगावाट), महाराष्ट्र के तिरोदा (3,300 मेगावाट), राजस्थान में कवई (1,320 मेगावाट), गुजरात के दाहेज (2,640 मेगावाट), मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (1,320 मेगावाट), गुजरात के भद्रेश्वर (3,300 मेगावाट) तथा उड़ीसा स्थित चेंदीपारा :2,000 मेगावाट: शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि देश में प्रति व्यक्ति बिजली खपत 612 किलोवाट घंटा है जबकि वैश्विक औसत 14,200 किलोवाट घंटा है। जोशी ने कहा कि अदाणी इंटरप्राइजेज ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया तथा इंडोनेशिया में कोयला खदानों का अधिग्रहण किया है जिसकी कुल क्षमता 15.78 करोड़ टन है। कंपनी ने 2010 में 2.9 करोड़ टन कोयले का आयात किया था।
|