वर्ष 2009-10 में जैव उवर्रक उत्पादन में तमिलनाडु अग्रणी | बीएस संवाददाता / नई दिल्ली May 19, 2011 | | | | |
जैविक खाद उत्पादन के मामले में देश में तमिलनाडु वर्ष 2009-10 में सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बन कर उभरा है जिसके बाद कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र का स्थान आता है। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि वर्ष 2009-10 में तमिलनाडु ने 3,733 टन जैव उवर्रकों का उत्पादन किया जिसके बाद कर्नाटक ने 3,696 टन जैविक खाद का उत्पादन किया।
इसमें कहा गया है कि जैविक खाद के अन्य बड़े उत्पादक राज्यों में केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का नाम आता है जहां क्रमश:1937 टन, 1861 टन और 1588 टन खाद का उत्पादन किया गया। बाजार में उपलब्ध बहुचर्चित जैविक खादों में रिजोबियम, अजोतोबेक्टर और अजोसपिरिलियम का सामान्य तौर पर खूब उपयोग किया जाता है। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार इन खादों के इस्तेमाल के जरिए कृषि उत्पादन में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।
|