इस माह से बढ़ जाएंगे टीवीसी के दाम | |
बीएस संवाददाता / नई दिल्ली 03 11, 2011 | | | | |
दुपहिया बनाने वाली कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह कच्चे माल की कीमत में वृद्धि के बीच अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने का फैसला इसी माह के अंत तक लेगी।
कंपनी के अध्यक्ष (विपणन) एस एस गोइंडी ने यहां पत्रकारों को बताया कि कच्चे माल की कीमतों में बहुत अस्थिरता है और यह हमें प्रभावित कर रही है। हम इस माह के अंत तक अपने उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी करने का निर्णय करेंगे। कंपनी ने इस साल के जनवरी माह के दौरान अपने उत्पादों की कीमतों में 1 से 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी।
उन्होंने ब्यौरा तो नहीं दिया लेकिन कहा कि हम प्रत्येक तिमाही में अपने उत्पादों कीमतों की समीक्षा करते हैं। निश्चित रूप से हमारा लाभ सुधर रहा है। चेन्नई स्थित इस कंपनी ने आज यहां अपाचे आरटीआर 180 मोटरसाइकिल पेश की।
यह एंटी लॉक सिस्टम (एबीएस) तकनीक पर आधारित है। इसकी कीमत 78,880 रुपये है। गोइंडी ने कहा कि यह देश में एबीएस तकनीक पर आधारित पहली मोटरसाइकिल है। इससे हमारे ब्रांड की विश्वसनीयता बढ़ेगी।
|