जनवरी कच्चे तेल का आयात घटा | बीएस संवाददाता / नई दिल्ली March 04, 2011 | | | | |
देश में पेट्रोलियम पदार्थों की मांग लगातार बढऩे के बावजूद इस साल जनवरी मेें कच्चे तेल का आयात पिछले साल जनवरी की तुलना में 2.2 प्रतिशत घटकर 1 करोड़ 12 लाख टन रह गया।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार एशिया की इस तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में जनवरी 2011 में कुल 1 करोड़ 12 लाख 86 हजार टन कच्चे तेल का आयात हुआ जबकि जनवरी 2010 में 1 करोड़ 51 लाख 23 हजार टन आयात किया गया था।
आलोच्य अवधि में ईंधन खपत हालांकि 6 प्रतिशत बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख टन तक रही है। खपत में हुई वृद्धि मुख्य रूप से डीजल की मांग में 6.3 प्रतिशत वृद्धि की वजह से हुई है जबकि पेट्रोल खपत इस दौरान 8.9 प्रतिशत बढ़कर 11 लाख 41 हजार टन तक पहुंच गई। विमानन क्षेत्र में भी जेट ईंधन की मांग तेजी से बढ़ी है।
|