शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार मजबूत | |
बीएस संवाददाता / मुंबई 01 13, 2011 | | | | |
वाल स्ट्रीट के बढ़त के साथ बंद होने और पुर्तगाल से कर्ज संबंधित सकारात्मक खबरों के आने की वजह से सभी एशियाई बाजारों में कारोबार की शुरुआत अच्छी रही। हांगसेंग 1 फीसदी चढ़कर 24,370 पर पहुंच गया है। वहीं शंघाई कंपोजिट में 0.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है और अभी यह 2,827 पर है। जापान का निक्केई 225 अंकों की उछाल के साथ 10,580 पर पहुंच गया है। जबकि स्ट्रेट टाइम्स और ताइवान शेयर बाजार में 0.3 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
|