जूजू ने जीता ग्रां प्री | बीएस संवाददाता / गोवा April 12, 2010 | | | | |
विज्ञापन उद्योग को 2009 में आश्चर्य में डाल देने वाले अंडाकार जैसे सिर वाले प्यारे से किरदारों ने गोवाफेस्ट की अंतिम रात को रचनात्मक पुरस्कार जीतते हुए एक बार फिर सबका मन मोह लिया।
वोडाफोन जूजू अभियान को बनाने वाले ऑगिल्वी ऐंड मैदर (ओ ऐंड एम) और निर्वाण एबिस ने क्रिएटिव एबिस में ग्रां प्री अवार्ड्स के रुप में सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफियां जीती हैं। एक बात ये भी है कि इस साल क्रिएटिव एबिस के दौरान सिर्फ इसी ग्रांड प्रिक्स की घोषणा की गई।
इससे जाहिर होता है कि इस बार फैसला करने वाले मानक कितने सख्त रहे। मगर पिछले साल भी हाल कुछ अलग नहीं था, जब सिर्फ एक ही एजेंसी जेडब्ल्यूटी ने ग्रां प्री पुरस्कार जीता था।
|