निफ्टी में मध्यवर्ती बढ़त के संकेत मिल रहे | मोटा नजरिया | | देवांग्शु दत्ता / March 08, 2010 | | | | |
बजट के बाद बाजारों में आई बढ़त की बहार होली के बाद भी जारी रही। इससे मध्यवर्ती रुझानों में बढ़त के संकेत मिलते हैं।
निफ्टी ने इस हफ्ते 3.38 फीसदी की बढ़त दर्ज की और 5,088.7 पर बंद हुआ। इससे पहले सूचकांक 5,118 के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। सेंसेक्स भी 3.44 फीसदी की बढ़त के साथ 16,994 पर बंद हुआ। रुपये में सुधार आने से डेफ्टी 4.4 फीसदी की बढ़त पर रहा। बाजार के संकेत काफी सकारात्मक हैं। नकद कारोबार में बढ़त देखने को मिली।
नजरिया
निफ्टी में अब निम्नतम और उच्चतम स्तर का ग्राफ चढ़ रहा है। इससे मध्यवर्ती रुझानों में बदलाव के संकेत मिलते हैं। हालांकि इसे 5,100 से ऊपर 5,125 के करीब प्रतिरोध मिल रहा है। छोटी अवधि में कुछ सत्रों में 5,000-5,150 के बीच सीमित दायरे का कारोबार देखा जा सकता है।
दलील
संस्थागत निवेशकों के जुड़ाव से आगे भी तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है। चार्ट पैटर्न से मध्यवर्ती रुझान बढ़त पर रहने के संकेत मिलते हैं। बाजार में 5,100 के ऊपर काफी प्रतिरोध नजर आ रहा है जिससे उबरने के लिए निवेशकों की खरीदारी आने की जरूरत होगी।
दूसरी दलील
9 फरवरी के बाद से मध्यवर्ती रुझानों में बदलाव हुए हैं और यह 4 हफ्तों से जारी है। यह सीमित दायरे के सपाट कारोबार चक्र में बदल सकता है या हो सकता है कि गिरावट भी देखने को मिले। 200 डे मूविंग एवरेज के सपाट कारोबार से इसके संकेत मिलते हैं। 5,125 के बाद खासतौर से 5,150 के बाद ब्रेक आउट से मजबूत मध्यवर्ती रुझान निश्चित होगा।
तेजड़िया और मंदड़िया
पिछले हफ्ते कई क्षेत्रों में तेजी देखने को मिली। आईटी बेंचमार्क से नीचे रहा जबकि बैंकिंग क्षेत्र कमोबेश निफ्टी के समान रहा। ऑटोमोबाइल्स, ऑटो एन्सिलियरीज, सीमेंट, पावर-इक्विपमेंट और शुगर कई सत्रों में बेंचमार्क से ऊपर रहे। मेटल का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।
बैंक ऑफ बड़ौदा
मौजूदा मूल्य: 594.75 रुपये, लक्ष्य: 630 रुपये
मुनाफावसूली के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में उछाल देखने को मिली। इसे 630-635 रुपये के बीच प्रतिरोध झेलना पड़ सकता है। इसके लिए 590 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाएं और लॉन्ग जाएं। 600-605 रुपये के बीच पोजीशन बढ़ाएं और 600 पर स्टॉप दोबारा तय करें।
पेट्रोनेट
मौजूदा भाव: 79.9 रुपये, लक्ष्य: 85 रुपये
बढ़िया कारोबार के साथ पेट्रोनेट में बढ़त जारी है। मौजूदा भाव से ठीक नीचे इसने प्रतिरोध तोड़ा है। इसके लिए अगला लक्ष्य कम से कम 85 रुपये होगा। 82-83 रुपये के बीच प्रतिरोध मिल सकता है। 77 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाएं और लॉन्ग जाएं। 83 रुपये तक पोजीशन बढ़ाएं।
|