यूपी में जमाखोरों की खैर नहीं | बीएस संवाददाता / लखनऊ January 20, 2010 | | | | |
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के सीधे फरमान के बाद अब राज्य में जमाखोरों पर शिकंजा कसने लगा है।
आज राजधानी लखनऊ में बुलाई गई सूबे भर के जिलाधिकारियों और आयुक्तों की बैठक में जमाखोरी पर कार्रवाई करने की बात कही गई है तो साथ में साफ भी कर दिया गया है कि प्रमुख सचिव से अनुमति मिलने के बाद जमाखोरों पर धारा 37 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
अब तक सूबे भर के 7 जिलों से जिलाधिकारियों ने 13 जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की इजाजत मांगी है। उत्तर प्रदेश के अपर कैबिनेट सचिव विजय शंकर पाण्डेय ने कहा है कि महंगाई को रोकने के लिए राय सरकार ने जमाखोरी करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए समस्त जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
|