डब्ल्यूएनएस का बढ़ेगा कारोबार | कीर्तिका सुनेजा / नई दिल्ली December 22, 2009 | | | | |
देश की दूसरी सबसे बड़ी बीपीओ कंपनी डब्ल्यूएनएस ग्लोबल सर्विसेस वित्तीय और अकाउंटिंग सेवाओं के बढ़ने की उम्मीद कर रही है। इसके तहत कंपनी का ध्यान मुख्य रूप से कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, लॉजिस्टिक्स और यूटिलिटी जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों पर है।
पिछले साल डब्ल्यूएनएस का एफऐंडए कारोबार करीब 25 फीसदी की दर से बढ़ा था। सही मायने में कंपनी के लिए यह तेजी से विकास करने वाला क्षेत्र रहा है। डब्ल्यूएनएस के सीओओ अनूप गुप्ता का कहना है कि कंज्यूमर कंपनियों की ओर से एफऐंडए क्षेत्रों में खासी गतिविधियां देखी जा रही हैं। ऐसे में कंपनी की नजर एफऐंडए पर है।
इस सेगमेंट में सौदे का आकार 460 से 1,1150 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है। डब्ल्यूएनएस अकाउंट रिसेबल, बिलिंग और कैश एप्लिेकेशन, संग्रह, प्रबंधन आदि सेवाएं मुहैया कराती हैं। कंपनी ने हाल ही में एक अमेरिकी कंपनी के साथ लंबी अवधि का करार किया है। इस सौदे से कंपनी को लैटिन अमेरिका में भी पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
|