क्लीनिकल ट्रायल में ग्लेनमार्क को झटका | बीएस संवाददाता / मुंबई August 19, 2009 | | | | |
भारतीय दवा उद्योग की ओर से नई केमिकल इकाई विकसित करने की योजना को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स की ओर से ऑग्लिमिलास्ट दवा क्लीनिकल ट्रायल में असफल रही।
यह दवा धूम्रपान के चलते होने वाली ब्रोंकाइटिस कके उपचार के लिए बनाई जा रही थी। इस खबर से बाजार में ग्लेनमार्क के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कंपनी के शेयर 14.43 फीसदी लुढ़ककर 223.85 रुपये पर पहुंच गया।
ग्लेनमार्क की इस दवा को विकसित करने में साथ देने वाली अमेरिकी फॉरेस्ट लैबोरेटरीज ने कहा क्लीनिकल ट्रायल में इस दवा का सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। फॉरेस्ट लैबोरेटरीज के चेयरमैन और सीईओ हॉवर्ड सोलोमन ने कहा कि दवा के सफल नहीं होने से हमें निराशा हुई है।
ग्लेनमार्क के सीईओ और प्रबंध निदेशक ग्लैन सलदाना ने कहा कि अस्थमा के इलाज के लिए अभी इस दवा पर अध्ययन चल रहा है।
|