गैस आपूर्ति पर टाटा पावर का अनुरोध खारिज | बीएस संवाददाता / नई दिल्ली July 13, 2009 | | | | |
ऊर्जा मंत्रालय ने केजी बेसिन से गैस आवंटन का टाटा पावर का अनुरोध ठुकरा दिया है।
टाटा पावर ने अपनी ट्रॉम्बे विद्युत उत्पादन इकाई के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की केजी बेसिन से रोजाना 10 लाख घनमीटर गैस की आपूर्ति करने की मांग की थी।
पर्यावरण वजहों से 150 मेगावाट बिजली पैदा करने वाली यह इकाई इस साल मार्च में बंद कर दी गई थी। बंद होने से पहले यह द्रवित ईंधन से चलाई जा रही थी। मंत्रालय ने कहा कि गैस आवंटन तब तक नहीं हो सकता, जब तक गैसचालित टरबाइन 35 फीसदी की क्षमता के साथ काम करेगा।
किसी कंबाइंड साइकिल गैस टरबाइन (सीसीजीटी) की क्षमता सुधारकर 50 फीसदी तक की जा सकती है। मंत्रालय में मौजूद सूत्र के मुताबिक, टाटा पावर को भेजे पत्र में कहा गया है कि यदि टाटा पावर एक नया सीसीजीटी स्थापित करता है, तो गैस आवंटन के उसके अनुरोध पर विचार किया जा सकता है।
टाटा पावर को ट्रॉम्बे में लगने वाली उसकी दो इकाइयों के लिए और 22 लाख घनमीटर गैस की जरूरत है। रिलायंस ने पहले ही 9 विद्युत कंपनियों के साथ 1.1 करोड़ घनमीटर गैस की बिक्री के लिए दस्तखत कर दिया है। इन अनुबंधों की अवधि 5 साल है। कंपनी को उम्मीद है कि भविष्य में नए समझौते होने से विद्युत कंपनियों को कुल 1.8 करोड़ घनमीटर गैस की आपूर्ति होगी।
|