इस साल अक्टूबर का महीना त्योहारी सीजन वाला था, जिसमें दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों की वजह से 21 दिन बैंकों में छुट्टी रही। सिर्फ 9 दिन ही बैंकों में काम हुआ। अब नवंबर का महीना शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आपको नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो RBI की की ओर से जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) देखकर ही घर से निकलें। नवंबर में 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI ने जारी की बैंक हॉलिडे लिस्ट आपको बता दें कि RBI हर महीने अपनी वेबसाइट पर बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी करता है। इसी क्रम में RBI ने नवंबर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। नवंबर महीने के शुरुआती दिनों में बैंक बंद रहने वाले है। ऐसे में महीने के शुरू में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो तुरंत निपटा लीजिए। यहां देखें पूरी लिस्ट तारीख कारण स्थान 1 नवंबर कर्नाटक स्थापना दिवस बेंगलूरु, इंफाल 6 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश (सभी जगह) 8 नवंबर गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद 11 नवंबर कनकदास जयंती/बांग्ला महोत्सव बेंगलूरु, शिलांग 12 नवंबर दूसरा शनिवार साप्ताहिक अवकाश 13 नवंबर सेंग कुत्सनेम/रविवार शिलांग ( साप्ताहिक अवकाश सभी जगह) 20 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश (सभी जगह) 26 नवंबर चौथा शनिवार साप्ताहिक अवकाश (सभी जगह) 27 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश (सभी जगह)
