Skip to content
  रविवार 28 मई 2023
Trending
May 28, 2023दिल्ली सरकार ने दिल्ली-मेरठ RRTS के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कीMay 28, 2023New Parliament Inauguration: लुटियंस दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच नए संसद भवन का उद्घाटनMay 28, 2023New Parliament Building Inauguration: पीएम मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, सेंगोल को भी किया गया स्थापित
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   कंपनियां   ‘वैश्विक मंदी के रुझान के बावजूद हम 7 फीसदी वृद्धि की बात कर रहे’
कंपनियां

‘वैश्विक मंदी के रुझान के बावजूद हम 7 फीसदी वृद्धि की बात कर रहे’

adminप्रतिज्ञा यादव— October,13 2022 9:26 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

वै​श्विक प्रतिकूल हालात, दर वृद्धि, रुपये के मूल्य में गिरावट और मंदी की अन्य गतिविधियों के बावजूद रियल एस्टेट क्षेत्र इस त्योहारी सीजन में वृद्धि की अपनी रफ्तार बनाए रखेगा। हीरानंदानी समूह के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी ने प्रतिज्ञा यादव के साथ एक साक्षात्कार में इस विषय में बात की। संपादित अंश:अर्थशास्त्रियों ने वैश्विक मंदी का पूर्वानुमान जताया है। क्या इससे भारत में रियल एस्टेट बाजार पर असर पड़ेगा? रूस-यूक्रेन युद्ध तथा यूरोप और अमेरिका में मंदी की अन्य प्रवृ​त्तियों का निश्चित रूप से भारत पर असर हुआ है। हम पर असर तो पड़ा है, लेकिन इस हद तक नहीं कि हमें चिंतित होना पड़े। मंदी की ऐसी गतिविधियों के बावजूद हम अब भी सात फीसदी इजाफे की बात कर रहे हैं। हालांकि इस मंदी के बावजूद हमने दो अंकों में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन हमारा लक्ष्य अब भी सात प्रतिशत है। सरकार की योजनाओं और नीतियों ने भी रियल एस्टेट बाजार में संतुलन बनाए रखने में मदद की है।हाल ही में आरबीआई ने रीपो दर में 50 आधार अंक तक का इजाफा किया है। छह महीने में लगातार चौथी बार ऐसा हुआ है। आवास क्षेत्र पर इसके असर के संबंध में उद्योग के विशेषज्ञों अलग-अलग राय है। आपका आकलन किया है? कोई नया सौदा करने के लिहाज से सीमांत दरें निश्चित रूप से उपभोक्ता के निर्णय को प्रभावित करेंगी, लेकिन वास्तव में उनका ज्यादा असर नहीं पड़ता है क्योंकि बैंक/वित्तीय संस्थान स्टेप-अप ईएमआई लाए हैं। ऐसा दुनिया में कहीं नहीं होता है। जब ब्याज दरें दोबारा गिरेंगी, तो ईएमआई में कमी आएगी।वै​​श्विक महामारी से पहले और बाद में आप रियल एस्टेट की वृद्धि को किस नजरिये से देखते हैं? कोविड -19 महामारी का शुरुआती हिस्सा हमारे लिए एक झटका था, लेकिन बाद में इस क्षेत्र की वृद्धि में इजाफा हुआ और कोविड -19 महामारी की दूसरी तिमाही में वास्तव में ही लोगों द्वारा अपने घरों में सुधार करने या बड़े घर खरीदने के लिए भीड़ नजर आई। उद्योग की रिपोर्टों के अनुसार महामारी के बाद बड़े आकार के फ्लैटों की मांग अचानक बढ़ गई है।पिछले साल आवास क्षेत्र की मांग में कितने प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है? उद्योग की रिपोर्टों के मुताबिक रियल एस्टेट क्षेत्र में मांग पिछले साल 15 से 20 फीसदी तक बढ़ी है। मांग कोविड से पहले के स्तरों को भी पार कर चुकी है।पर्यावरण, सामाजिक और कॉरपोरेट प्रशासन (ईएसजी) अनुपालन के लिए डेवलपर किस तरह की पहल कर रहे हैं? मुझे लगता है कुल मिलाकर हरित न्यायाधिकरण, सरकार और अदालतें ईएसजी अनुपालन के लिए कदम उठा रही हैं। यहां तक ​​कि कंपनियां, कॉरपोरेट, बैंक और वित्तीय संस्थान भी इस ​बात से अवगत हैं। डेवलपर पहले से ही आवासीय और वाणिज्यिक दोनों ही परियोजनाओं के लिए हरित प्रमाणन का विकल्प चुन रहे हैं। वर्तमान में हीरानंदानी समूह कितनी परियोजनाएं चला रहा है? वर्तमान में पवई, ठाणे, नवी मुंबई, पनवेल, चेन्नई और खंडाला में हमारी पांच से अधिक टाउनशिप परियोजनाएं चल रही हैं। हीरानंदानी समूह की विस्तार योजना क्या है? हम लगातार विस्तार कर रहे हैं। इसलिए, हां इसमें इजाफा है। हमारी चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर 10 से 15 फीसदी है।सभी खंडों के लिहाज से रियल एस्टेट क्षेत्र में कीमतों का क्या रुख है? महामारी के समय में दामों में इजाफा नहीं हुआ, लेकिन अब दाम औसतन तकरीबन 10 से 14 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। लक्जरी खंड में ज्यादा इजाफा है।त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। किस खंड में सबसे ज्यादा मांग नजर आई है? हमारे पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा हिस्सा आवासीय क्षेत्र है, जो हमारे रियल एस्टेट कारोबार का तकरीबन 70 प्रतिशत भाग है। वाणिज्यिक और अन्य खंड भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। तो, एक प्रतिशत अंतर आ सकता है।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
अन्य

दिल्ली सरकार ने दिल्ली-मेरठ RRTS के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की

May 28, 2023 9:44 AM IST
भारत

New Parliament Inauguration: लुटियंस दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच नए संसद भवन का उद्घाटन

May 28, 2023 9:15 AM IST
भारत

New Parliament Building Inauguration: पीएम मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, सेंगोल को भी किया गया स्थापित

May 28, 2023 8:47 AM IST
अर्थव्यवस्था

NITI Aayog Meet: भारत को विकसित देश बनाने के लिये राज्य दीर्घकालीन दृष्टिकोण बनायें- प्रधानमंत्री मोदी

May 27, 2023 8:21 PM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Vodafone Idea Q4 Results
  • Tata Motors
  • Gold-Silver Price
  • 75 Rupees Coin
  • ICT Import Duty Case
  • Delhi Weather Today

Latest News


  • दिल्ली सरकार ने दिल्ली-मेरठ RRTS के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की
    by मानसी वार्ष्णेय
    May 28, 2023
  • New Parliament Inauguration: लुटियंस दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच नए संसद भवन का उद्घाटन
    by मानसी वार्ष्णेय
    May 28, 2023
  • New Parliament Building Inauguration: पीएम मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, सेंगोल को भी किया गया स्थापित
    by मानसी वार्ष्णेय
    May 28, 2023
  • NITI Aayog Meet: भारत को विकसित देश बनाने के लिये राज्य दीर्घकालीन दृष्टिकोण बनायें- प्रधानमंत्री मोदी
    by अंशु
    May 27, 2023
  • ONGC Q4 results: तेल एवं गैस कंपनी को हुआ 248 करोड़ रुपये का घाटा
    by अंशु
    May 27, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayVodafone Idea Q4 ResultsTata MotorsGold-Silver Price75 Rupees CoinICT Import Duty CaseDelhi Weather Today
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us