Skip to content
  बुधवार 7 जून 2023
Trending
June 7, 2023सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के लिए ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’ का समय : SEMI CEOJune 7, 2023चक्रवाती तूफान ‘Biparjoy’ गंभीर चक्रवाती तूफान में हुआ तब्दीलJune 7, 2023Gold Silver Price Today : चांदी 72 हजार रुपये से नीचे, सोने के दाम में भी गिरावटJune 7, 2023RBI फिर रीपो रेट रख सकता है स्थिर, नीतिगत रुख पर टिकी निवेशकों की नजरJune 7, 2023सुस्त पड़ रहा ड्रैगन! निर्यात मई में 7.5 फीसदी घटा, आयात में भी गिरावटJune 7, 2023अमेरिका Air India की उड़ान को रूस में उतारे जाने के मामले पर करीबी नजर रख रहाJune 7, 2023Odisha Train Accident: बंगाल के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को हेल्पडेस्क खोलेगी LICJune 7, 2023फिर से एक्सचेंज पर दौड़ेंगे अदाणी ग्रुप के शेयर, इन चार कंपनियों की बढ़ी सर्किट लिमिटJune 7, 2023Rupee vs Dollar: रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.52 प्रति डॉलर परJune 7, 2023सरकार ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को फिर बातचीत के लिए बुलाया: अनुराग ठाकुर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   कंपनियां   ईवी स्टार्टअप की रुक गई स​ब्सिडी!
कंपनियां

ईवी स्टार्टअप की रुक गई स​ब्सिडी!

adminशैली सेठ मोहिले और नितिन कुमार— October,11 2022 10:10 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

इले​क्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों का कहना है कि उनके लिए सरकारी सब्सिडी अचानक सूख गई है मगर कुछ स्थापित और बड़े विनिर्माताओं को इसका फायदा मिल रहा है। किंतु भारी उद्योग मंत्रालय के एक  अ​धिकारी ने कहा कि स​ब्सिडी लगातार दी जा रही है। उन्होंने कहा कि स​ब्सिडी केवल उन कंपनियों के लिए रुक गई है, जो प्रक्रिया संबंधी औपचारिकता पूरी नहीं कर सकी हैं। इलेक्ट्रिक दोपहिया एवं इले​क्ट्रिक तिपहिया क्षेत्र के कई स्टार्टअप के अ​धिकारियों का कहना है कि फेम 2 योजना के तहत कुल 200 से 300 करोड़ रुपये की स​ब्सिडी का भुगतान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, ओला इले​क्ट्रिक और महिंद्रा इले​क्ट्रिक जैसी कंपनियां लगातार स​ब्सिडी का फायदा ले रही हैं। इन कंपनियों के सूत्रों ने भी स्वीकार किया कि उन्हें बिना देर किए सब्सिडी दी जा रही है। देश में इले​क्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों एवं इले​क्ट्रिक वाहनों की कीमतों में अंतर खत्म करने के मकसद से सरकार ने 2019 में फेम योजना शुरू की थी। कुछ ई-दोपहिया कंपनियों पर आरोप है कि वे फेम 2 योजना के तहत स्थानीयकरण संबंधी पैमानों का पालन नहीं कर रही हैं। सरकार इसकी जांच कर रही है। इसके बावजूद स​​ब्सिडी का भुगतान न होने का मामला उठ रहा है। फेम 2 योजना के तहत इले​क्ट्रिक दोपहिया के अलग-अलग मॉडलों पर 20,000 रुपये से 50,000 रुपये तक सब्सिडी दी जाती है। इसी प्रकार इले​क्ट्रि​क तिपहिया पर 75,000 रुपये से 1 लाख रुपये के बीच सब्सिडी दी जाती  है। स्थानीयकरण के पैमानों का कथित रूप से पालन नहीं किए जाने पर हीरो इलेक्ट्रिक, ओकीनावा ऑटो टेक, एम्पियर इले​क्ट्रिक और रतन इंडिया की रिवॉल्ट जैसी कंपनियों को सब्सिडी नहीं दी जा रही है। फेम 2 का लाभ उठाने के लिए विनिर्माताओं को मूल्यवर्द्धन का 50 फीसदी हिस्सा स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से लेकर ही पूरा करना जरूरी है। ऊपर बताए गए विनिर्माताओं के अलावा बाकी को प्रक्रियागत देर के कारण सब्सिडी नहीं दी गई है। लेकिन स्टार्टअप का कहना है कि मामला कुछ और है। एक ई-दोपहिया स्टार्टअप के संस्थापक ने कहा, ‘हमें भेदभाव भरा यह व्यवहार समझ नहीं आ रहा। इससे भी बुरी बात है कि यह सब बिना जांच के किया जा रहा है। कम से कम हमें वजह तो बताई जाए।’ ओमेगा सीकी मोबिलिटी (ओएसएम) के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी उदय नारंग ने कहा, ‘स​ब्सिडी नहीं मिलने से हमारे सामने नकदी का गंभीर संकट पैदा हो गया है।’ इससे कंपनी को अपनी विस्तार योजना सुस्त करने पर मजबूर होना पड़ा है। ओएसएम ने अपनी क्षमता 500 वाहन प्रति महीने से बढ़ाकर 1,000 वाहन प्रति महीना करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब विस्तार योजना टाल दी गई है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ऐसा कब तक चलता रहेगा।’  भारी उद्योग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अ​धिकारी ने स​ब्सिडी भुगतान में देर होने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘मंत्रालय ऐसी किसी भी कंपनी के लिए स​ब्सिडी नहीं रोक रहा है, जिसने सभी जरूरी कागज जमा कराए हैं। कंपनी आवेदन करती है, उसके बाद ही सब्सिडी दी जाती है। इस प्रक्रिया में 15-20 दिन लगते हैं।’ ऑल्टिग्रीन प्रोपल्शन लैब्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्य अधिकारी अमिताभ सरन ने भी बताया कि उनकी कंपनी को कोई सब्सिडी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘हमें जुलाई के अंत तक फेम 2 के तहत सब्सिडी मिली है। उसके बाद डीएचआई में प्रक्रिया एवं कागजी कार्रवाई बदल गई है। उद्योग ने बदलाव के तरीकों और उनके वक्त का विरोध किया है। मुझे लगता है कि अक्टूबर की फाइलिंग के लिए कोई वैकल्पिक प्रक्रिया सुझाई गई है।’ सब्सिडी बंद किए जाने के मसले पर हीरो इलेक्ट्रिक और ग्रीव्स कॉटन के प्रवक्ताओं ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। ओकीनावा ऑटोटेक के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी सरकार द्वारा अधिसूचित फेम 2 एवं अन्य दिशानिर्देशों का पालन करती आई है।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
अन्य समाचार

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के लिए ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’ का समय : SEMI CEO

June 7, 2023 11:48 AM IST
ताजा खबरें

चक्रवाती तूफान ‘Biparjoy’ गंभीर चक्रवाती तूफान में हुआ तब्दील

June 7, 2023 11:23 AM IST
कमोडिटी

Gold Silver Price Today : चांदी 72 हजार रुपये से नीचे, सोने के दाम में भी गिरावट

June 7, 2023 11:19 AM IST
अर्थव्यवस्था

RBI फिर रीपो रेट रख सकता है स्थिर, नीतिगत रुख पर टिकी निवेशकों की नजर

June 7, 2023 11:08 AM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Byju
  • S&P Global
  • Gold-Silver Price
  • Mutual Funds
  • Apple WWDC 2023
  • IKIO Lighting IPO

Latest News


  • सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के लिए ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’ का समय : SEMI CEO
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 7, 2023
  • चक्रवाती तूफान ‘Biparjoy’ गंभीर चक्रवाती तूफान में हुआ तब्दील
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 7, 2023
  • Gold Silver Price Today : चांदी 72 हजार रुपये से नीचे, सोने के दाम में भी गिरावट
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 7, 2023
  • RBI फिर रीपो रेट रख सकता है स्थिर, नीतिगत रुख पर टिकी निवेशकों की नजर
    by अंशु
    June 7, 2023
  • सुस्त पड़ रहा ड्रैगन! निर्यात मई में 7.5 फीसदी घटा, आयात में भी गिरावट
    by अंशु
    June 7, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayByjuS&P GlobalGold-Silver PriceMutual FundsApple WWDC 2023IKIO Lighting IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us