Skip to content
  गुरूवार 1 जून 2023
Trending
May 31, 2023भारत में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना को मंजूरीMay 31, 20232022-23 में भारत के प्रदर्शन में सुधार, चुनौती बरकरारMay 31, 2023कर्नाटक में अपनी 5 गारंटी पर 45 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी कांग्रेस!May 31, 2023रोजगार निर्माण की आड़ में बिगड़ते संबंधMay 31, 2023नौ साल में वंचितों पर रहा विशेष ध्यान: मोदीMay 31, 2023देश में बढ़ते प्राइवेट निवेश के क्या मायने हैं? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञMay 31, 2023बाजार में तेजी का रुख रहेगा कायम, उद्योग जगत की आय में ज्यादा कमी के आसार नहीं: विश्लेषकMay 31, 20232023 में 8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि छह महीने में सुस्त पड़कर रह गई 3.5 प्रतिशतMay 31, 2023चीन के दूरसंचार वेंडरों को इजाजत नहीं, भारतीय बाजार से रहना होगा दूरMay 31, 2023जोखिम वाले FPI को करना होगा ज्यादा खुलासा! SEBI ने कहा- बढ़ेगा भरोसा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   लेख   मजबूत बैंकिंग नियमन और नोबेल
लेख

मजबूत बैंकिंग नियमन और नोबेल

adminबीएस संपादकीय— October,10 2022 10:46 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

वर्ष 2022 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों बेन बर्नान्के, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग को दिया गया है। पुरस्कार की घोषणा के साथ प्रस्तुत उद्धरण पत्र में कहा गया कि तीनों अर्थशास्त्रियों ने आ​र्थिक संकटों को लेकर वित्तीय तंत्र की केंद्रीयता को लेकर काम किया है और यह भी कि कैसे सरकारों को ऐसे वित्तीय संकटों को रोकने या हालात को सुधारने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। बर्नान्के के बारे में कहा जाता है कि वह ‘सही समय पर सही जगह पर सही व्य​क्ति’ थे। वह 2008 के वित्तीय संकट के समय अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन थे और उन्होंने सन 1930 के दशक की महामंदी को लेकर जताई गई सफल और असफल प्रतिक्रियाओं को लेकर जो अध्ययन किया था वह संकट के समय काम आया। इस समय विश्व अर्थव्यवस्था तमाम मु​श्किलों से गुजर रही है। उनमें से कुछ के तो पूर्ण संकट में बदल जाने का भी खतरा नजर आ रहा है। इसमें संदेह नहीं कि पुरस्कार समिति यह बताने का प्रयास कर रही थी कि आ​र्थिक संकट को लेकर कहीं अ​धिक सूचित प्रतिक्रिया की जरूरत होती है और अक्सर वित्तीय तंत्र समस्या और उसके हल दोनों के मूल में होता है।  बर्नान्के की बात करें तो उन्हें चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा है। लैरी समर्स के अलावा शायद ही कोई अन्य जीवित अर्थशास्त्री होगा जिसे इतनी अ​धिक आलोचना का सामना करना होगा। वाम धड़ा उन पर आरोप लगाता है कि उन्होंने बैंकों को उबारा जबकि द​क्षिणपंथी धड़े का आरोप है कि उन्होंने लीमन ब्रदर्स को बचाने का प्रयास नहीं किया और ​शि​​थिल राजकोषीय नीति की सराहना की। उनके प्रदर्शन की अ​धिक तार्किक आलोचना यह हो सकती है कि उन्होंने संकट के दौर में जो अपारंपरिक तौर तरीके अपनाए उन्हें वापस लेने में बहुत कठिनाई हुई। एक दशक तक कम रोजगार वृद्धि, बढ़ती असमानता और संकट के बाद बढ़ते कर्ज के स्तर के लिए भी उनको कुछ हद तक जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। इसके बावजूद शायद यह 1930 के संकट को लेकर उनकी समझ ही थी जिसके चलते उन्होंने बैंकिंग और वित्तीय तंत्र को बचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए। शायद पुरस्कार समिति किसी खास कदम के बजाय इसी बात की सराहना करने का प्रयास कर रही है।  डायमंड-डायबविग मॉडल करीब चार दशक पुराना है लेकिन वह इस बात को समझने में केंद्रीय भूमिका निभाता है कि अर्थव्यवस्था में बैंक किस प्रकार भूमिका निभाते हैं, बैंकों के संचालन को किस प्रकार समझा जाना चाहिए और उन्हें कैसे बचाया जाना चाहिए। अनिवार्य तौर पर देखा जाए तो इस मॉडल से यह स्पष्ट हो गया कि बैंकिंग तंत्र में विश्वसनीयता कायम करने का काम उच्चतम स्तर से होना चाहिए न कि खाते बंद करने या निकासी रोकने जैसे कदमों से। भारतीय नीति निर्माण प्रतिष्ठान ने दर्शाया है कि वित्तीय संकट के दौर में जब एक बड़े निजी बैंक के संचालन को लेकर तमाम तरह की अटकलें थीं तब उसने इस सलाह को अपनाया तथा ऐसे कई कदम उठाए जिनकी मदद से आम जनता के विश्वास को मजबूत करने की को​शिश की गई। देश में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की मजबूती को देखते हुए संदर्भ अलग हो सकता है लेकिन बैंकिंग ​स्थिरता की बुनियादी महत्ता बरकरार है। उदाहरण के लिए भारत में किसी एक बैंक का संकट बहुत जल्दी राजकोषीय संकट में बदल सकता है। ऐसे में इन तीनों पुरस्कारों को सुर​क्षित और मजबूत बैंकिंग नियमन से लेकर वृहद आ​र्थिक ​स्थिरता तक की केंद्रीयता की दृ​ष्टि से देखा जाना चाहिए। बैंकिंग तंत्र के कामकाज को बचाने की जरूरत और किसी बड़े संकट से निपटने के लिए व्यापक राजकोषीय कदमों की आवश्यकता को साफ तौर पर समझा जा सकता है। यह पुरस्कार एक तरह से इन तीनों विद्वानों के काम को शुक्रिया कहना भी है कि उन्होंने किस प्रकार पारंपरिक बुद्धिमता को आकार दिया। 

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
अर्थव्यवस्था

भारत में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना को मंजूरी

May 31, 2023 11:48 PM IST
अर्थव्यवस्था

2022-23 में भारत के प्रदर्शन में सुधार, चुनौती बरकरार

May 31, 2023 11:39 PM IST
आज का अखबार

कर्नाटक में अपनी 5 गारंटी पर 45 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी कांग्रेस!

May 31, 2023 11:38 PM IST
आज का अखबार

रोजगार निर्माण की आड़ में बिगड़ते संबंध

May 31, 2023 11:36 PM IST

Trending Topics


  • Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Tesla
  • Dollar vs Rupee
  • Gold-Silver Price
  • LPSS Payment System
  • Rs 2000 Notes
  • GO First Fights

Latest News


  • भारत में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना को मंजूरी
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 31, 2023
  • 2022-23 में भारत के प्रदर्शन में सुधार, चुनौती बरकरार
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 31, 2023
  • कर्नाटक में अपनी 5 गारंटी पर 45 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी कांग्रेस!
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 31, 2023
  • रोजगार निर्माण की आड़ में बिगड़ते संबंध
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 31, 2023
  • नौ साल में वंचितों पर रहा विशेष ध्यान: मोदी
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 31, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayTeslaDollar vs RupeeGold-Silver PriceLPSS Payment SystemRs 2000 NotesGO First Fights
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us