1 अक्टूबर को देश में 5G सेवाओं की शुरुआत करने के बाद, रिलायंस जियो अब 4G सिम के साथ एक कम बजट वाला सस्ता लैपटॉप भी लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमत 15000 रुपए होगी। इस लैपटॉप का नाम जियोबुक हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे तीन महीने के अंदर लॉन्च कर सकती है। बता दें, रिलायंस जियो इस लैपटॉप को सस्ते 4जी स्मार्टफोन की तर्ज पर मार्केट में ला रही है। सूत्रों के अनुसार लैपटॉप इस महीने से ही स्कूलों और सरकारी संस्थानों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। रायटर्स के हवाले से कहा गया है कि रिलायंस जियो यह लैपटॉप Qualcomm और Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनियों के साथ मिल कर बना रही है। बता दें, Qualcomm कंपनी ARM Ltd की टेक्नोलॉजी से तैयार चिपसेट लैपटॉप के लिए उपलब्ध कराएगी। वहीं Microsoft लैपटॉप के लिए Windows OS सपोर्ट देगी।हालांकि रिलायंस जियो ने इस सस्ता लैपटॉप को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी इसे सबसे पहले एंटरप्राइज ग्राहकों को उपलब्ध करवाना चाहती है। इनमें स्कूल और सरकारी संस्थान को भी शामिल किया जायेगा। बाद में यह लैपटॉप आम लोगों के लिए भी बाजार में उपलब्ध होगा।
