Skip to content
  सोमवार 5 जून 2023
Trending
June 5, 2023ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा! मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरींJune 5, 2023ITR Filing 2023: कैपिटल गेन पर कब उठा सकते हैं डिडक्शन का फायदाJune 5, 2023सऊदी अरब के तेल उत्पादन घटाने से भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजलJune 5, 2023Service PMI: देश के सर्विस सेक्टर में हल्की सुस्ती, मई की सर्विस PMI गिरकर 61.2 पहुंचीJune 5, 2023IPO News: भूलना नहीं! इस हफ्ते इन 4 IPO में पैसा लगाने का आखिरी मौकाJune 5, 2023क्रू़ड ऑयल को लेकर सऊदी अरब का बड़ा फैसला, ओपेक + देशों की उम्मीद को लगा झटकाJune 5, 2023IREDA IPO: एक और सरकारी कंपनी का आने वाला है IPO, बीते साल कंपनी को हुआ था 865 करोड़ का प्रॉफिटJune 5, 2023Gold-Silver Price Today, 5 June: सोने के दाम 60 हजार के नीचे, चांदी 72 हजार के भाव परJune 5, 2023Bihar Bridge Collapse: भागलपुर जिले में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा, कोई हताहत नहींJune 5, 2023Stocks to Watch: SBI Life, Hero Moto, Bajaj Finserv, NTPC के शेयर आज फोकस में
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   वित्त-बीमा   संप​त्ति की ई-रजिस्ट्री कराएं बिचौलियों से मुक्ति पाएं
वित्त-बीमा

संप​त्ति की ई-रजिस्ट्री कराएं बिचौलियों से मुक्ति पाएं

adminसंजय कुमार सिंह— October,02 2022 10:56 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

महाराष्ट्र सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है लेकिन अभी यह सुविधा नई संपत्ति के लिए ही उपलब्ध है  यदि आप कभी जमीन-जायदाद के पंजीकरण यानी रजिस्ट्री के लिए सब-रजिस्ट्रार के दफ्तर गए हैं तो आपको पता ही होगा कि रजिस्ट्री कराना कितना मुश्किल और थकाऊ काम है। दफ्तर अक्सर पुरानी और खस्ताहाल इमारतों में होते हैं, जहां मकान खरीदने वाले लोग बिचौलियों से जूझते नजर आते हैं। यहां खरीदारों की लंबी कतारें दिखती हैं, जिन्हें अपनी बारी आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। मगर महाराष्ट्र में रहने वालों को इन समस्याओं से निजात मिल रही है क्योंकि जमीन-जायदाद की बिक्री के समझौतों की ऑनलाइन रजिस्ट्री वहां शुरू हो गई है। यह पहल कोरोनावायरस की वैश्विक महामारी के दौरान शुरू की गई थी। इसके तहत रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की मंजूरी वाली परियोजनाओं में मकान खरीदने वालों को रजिस्ट्री दफ्तर में धक्के नहीं खाने पड़ते। उन्हें डेवलपर के दफ्तर में बैठे-बैठे ही ऑनलाइन रजिस्ट्री कराने का विकल्प मिलता है। फिलहाल महाराष्ट्र में 400 से अधिक डेवलपरों ने ई-रजिस्ट्री का विकल्प चुना है। हालांकि कई राज्यों ने लीव ऐंड लाइसेंस समझौतों (संपत्ति किराये पर देने के लिए) के लिए ई-रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया है, लेकिन किसी ने भी जमीन-जायदाद की बिक्री के लिए ऐसा नहीं किया है।क्या है प्रक्रिया? खरीदारों को ई-रजिस्ट्री की सुविधा प्रदान करने के लिए डेवलपरों को स्वयं-सहायता पोर्टल इस्तेमाल करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके जरिये डेवलपर अपना लॉगइन बना सकते हैं और अपेक्षित दस्तावेज अपलोड करते हुए अपनी परियोजनाओं के ई-पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।  कुशमैन ऐंड वेकफील्ड इंडिया के प्रबंध निदेशक (रेजिडें​शियल सर्विसेज) शालीन रैना ने कहा, 'दस्तावेजों को अधिकारियों की इजाजत मिलने के बाद उस पोर्टल के जरिये डेवलपर के दफ्तर से मकान खरीदार के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।' सबसे पहले सेल डीड पर डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं और उसे अपलोड किया जाता है। साथ ही भुगतान किए गए स्टांप शुल्क के चालान और डेवलपर द्वारा की गई टीडीएस कटौती का सबूत भी अपलोड किया जाता है। उसके बाद अंगूठे के निशान और खरीदार (संयुक्त खरीदारों) की तस्वीरें ली जाती हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद खरीदार को डिजिटल प्रमाण पत्र मिल जाता है। खरीदारों को सुविधा ई-रजिस्ट्री की प्रक्रिया से मकान खरीदारों को पंजीकरण के लिए लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्क्वैर यार्ड्स के मुख्य कारोबार अधिकारी (डेटा इंटेलिजेंस एवं परिसंपति प्रबंधन) आनंद मूर्ति ने कहा, 'डेवलपर खरीदार को निर्धारित समय देकर इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।' खरीदार को गवाहों को साथ लाने की भी जरूरत नहीं होगी। रैना ने कहा, 'ई-रजिस्ट्री में दो गवाहों की जरूरत भी अब नहीं रही। आधार कार्ड के जरिये सत्यापन और डिजिटल हस्ताक्षर को इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है।' ई-रजिस्ट्री से राज्य सरकार को भी फायदा होगा। एनारॉक समूह के प्रमुख (रेजिडें​शियल सर्विसेज- पश्चिम) राजकुमार सिंह ने कहा, 'वैश्विक महामारी के दौरान जमीन-जायदाद का पंजीकरण रुक गया था। इससे महाराष्ट्र जैसे राज्य के राजस्व को तगड़ा झटका लगा था। ई-रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होने से भविष्य में ऐसी समस्या नहीं होगी।' नई संपत्ति के ही लिए फिलहाल केवल नई परियोजनाओं के तहत प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अनुमति दी गई है। सिंह ने कहा, 'रीसेल वाली यानी पुरानी संपत्ति के लिए अब भी ऑफलाइन रजिस्ट्री ही कराना अनिवार्य है।' इसके लिए बायोमेट्रिक्स सत्यापन कराना होगा, जिसके लिए स्वयं उपस्थित रहना जरूरी रहता है। कॉलियर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक (परामर्श सेवा) शुभंकर मित्रा ने कहा, 'प्रौद्योगिकी में सुधार के साथ ही भविष्य में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने की उम्मीद है। इससे शहर या राज्य से बाहर रहने वाले लोगों को संबं​धित राज्य में आए बिना जमीन-जायदाद के पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने की सुविधा मिलेगी।'कायदा तो यही कहता है कि ई-रजिस्ट्री नई संपत्तियों की खरीद तक ही सीमित नहीं रखी जाए। इसे पुरानी संप​त्तियों की खरीद-बिक्री में भी लागू किया जाना चाहिए। साथ ही इसे अन्य राज्यों में शुरू करने की भी जरूरत है।  मगर जानकारों का कहना है कि ई-रजिस्ट्री से एक ही संपत्ति को कई व्यक्तियों के नाम पर बेचने और रजिस्टर करने या पहले से ही किसी बैंक के पास गिरवी रखी गई संपत्ति को बेचने की समस्या दूर नहीं होगी। मूर्ति ने कहा, 'भारत में लोगों का मानना है कि यदि उन्होंने अपनी संपत्ति का पंजीकरण सब-रजिस्ट्रार के पास करा लिया है तो उनका मालिकाना हक संरक्षित रहेगा। हालांकि यह सच नहीं है क्योंकि कई बार पंजीकरण के बाद मामले अदालत तक पहुंच जाते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण से इस मुद्दे का समाधान नहीं होगा।' उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए व्यवस्था खड़ी की जानी चाहिए। मालिकाना हक की जांच जरूरी जमीन-जायदाद के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले राजस्व महानिरीक्षक (आईजीआर) की वेबसाइट पर जाएं और संप​त्ति के मालिक की पड़ताल करें।  मित्रा ने कहा, 'वहां आपको इसकी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, स्टांप शुल्क की रा​शि और भुगतान किए जाने वाले पंजीकरण शुल्क आदि के बारे में बहुत सारी जानकारी मिल जाएगी।' ई-रजिस्ट्रेशन से पहले वकील के पास जाएं और उससे राय लें कि जो मकान या जमीन आप खरीद रहे हैं, उसका मालिकाना हक किसके पास है और इसकी जांच कैसे की जाए।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
अन्य

ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा! मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं

June 5, 2023 12:30 PM IST
आपका पैसा

ITR Filing 2023: कैपिटल गेन पर कब उठा सकते हैं डिडक्शन का फायदा

June 5, 2023 12:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

सऊदी अरब के तेल उत्पादन घटाने से भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल

June 5, 2023 12:22 PM IST
अर्थव्यवस्था

Service PMI: देश के सर्विस सेक्टर में हल्की सुस्ती, मई की सर्विस PMI गिरकर 61.2 पहुंची

June 5, 2023 11:55 AM IST

Trending Topics


  • Odisha Train Accident
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • India-UK Trade Talks
  • Bihar Bridge Collapse
  • Gold-Silver Price
  • IREDA IPO

Latest News


  • ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा! मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं
    by अंशु
    June 5, 2023
  • ITR Filing 2023: कैपिटल गेन पर कब उठा सकते हैं डिडक्शन का फायदा
    by अजीत कुमार
    June 5, 2023
  • सऊदी अरब के तेल उत्पादन घटाने से भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल
    by अंशु
    June 5, 2023
  • Service PMI: देश के सर्विस सेक्टर में हल्की सुस्ती, मई की सर्विस PMI गिरकर 61.2 पहुंची
    by आकांक्षा अवस्थी
    June 5, 2023
  • IPO News: भूलना नहीं! इस हफ्ते इन 4 IPO में पैसा लगाने का आखिरी मौका
    by अंशु
    June 5, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Odisha Train AccidentStock Market TodayStocks to Watch TodayIndia-UK Trade TalksBihar Bridge CollapseGold-Silver PriceIREDA IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us