Skip to content
  गुरूवार 8 जून 2023
Trending
June 7, 2023हेड के शतक और स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बड़े स्कोर की ओर आस्ट्रेलियाJune 7, 2023PM Modi की माँ हीराबेन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को आमंत्रणJune 7, 202335 फीसदी गुलाबी नोट पहुंचे बैंक, 2 हजार का नोट जमा कराने में ये तीन राज्य सबसे आगेJune 7, 2023Editorial: नई तकनीक से लैस दुनिया कर रही इंतजारJune 7, 2023OECD ने वित्त वर्ष 24 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 6 फीसदी कियाJune 7, 2023चतुराई और सही कदम के बीच चयन, जीवन में क्या करना बेहतर ?June 7, 2023क्षमता वृद्धि: सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजनाJune 7, 2023अगली तिमाही में बैंकों के कर्ज को मिलेगी गति: NBFCJune 7, 2023Allcargo की कंपनी लॉजिस्टिक पार्कों में अपनी हिस्सेदारी 400 करोड़ रुपये में बेचेगीJune 7, 2023कर्नाटक हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ शीर्ष अदालत जाएगा गेम्सक्राफ्ट मामला
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   कंपनियां   शानदार है भारत का कोविड टीकाकरण कार्यक्रम'
कंपनियां

शानदार है भारत का कोविड टीकाकरण कार्यक्रम'

adminसोहिनी दास और निवेदिता मुखर्जी— September,20 2022 10:00 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

प्रमुख वै​श्विक औष​धि कंपनी रॉश के संस्थापक परिवार के सदस्य कंपनी के 125 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए इन दिनों भारत में हैं। संस्थापक फ्रिट्ज हॉफमैन के पड़पोते एवं समूह के वाइस चेयरमैन आंद्रे हॉफमैन और रॉश हो​ल्डिंग के बोर्ड सदस्य जॉर्ग डचमेल ने सोहिनी दास और निवेदिता मुखर्जी से बातचीत में ​स्विटजरलैंड की इस बहुराष्ट्रीय कंपनी के स्वामित्व एवं नियंत्रण, औष​धि कारोबार के भविष्य, प्रतिस्पर्धा, लाभप्रदता जैसे वि​भिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पेश हैं मुख्य अंश:  गलतियों और सीख के लिहाज से रॉश के 125 वर्षों के सफर के बारे में आप क्या कहेंगे? हॉफमैन: यदि हम कारोबारी सफर की बात करें तो हमारी कंपनी रोगियों एवं स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर काम करने वाली दुनिया की एक सबसे पुरानी कंपनी है। इस दौरान हमने गलतियों के मुकाबले कहीं अ​धिक अच्छे काम किए हैं। पिछले 125 वर्षों के दौरान हमने ऐसा किया है और हम उम्मीद करते हैं कि अगले 125 वर्षों का सफर भी कम से कम ऐसा ही रहेगा। अगले 125 वर्षों को आप किस रूप में देखते हैं? हॉफमैन: वे पिछले 125 वर्षों के मुकाबले कहीं अ​धिक चुनौतीपूर्ण दिख रहे हैं। दुनिया बदल चुकी है। हमें जल्द निर्णय लेने होंगे। आगे हवा के झोंके पहले के मुकाबले कहीं अ​धिक तेज हैं। डचमेल: हम पिछले 125 वर्षों के सफर पर गौर करते हुए यह देख सकते हैं कि कंपनी ने अपनी दुनिया में हुए अचानक बदलाव के बीच खुद की प्रासंगिकता को बरकरार रखने के लिए नवाचार के जरिये किस प्रकार बदलाव किए। नवाचार सभी दवा कंपनियों के लिए महत्त्वपूर्ण है। रॉश ने नवाचार पर अलग तरीके से कैसे ध्यान केंद्रित किया? हॉफमैन: नीयत में फर्क है। कुछ कंपनियां हार नहीं मानती हैं और मुद्दों को अलग तरीके से निपटाती हैं। हम जरूरतों को पूरा करने के लिए नवाचार कर रहे हैं।  क्या आपको लगता है कि आप स्वामित्व को अलग करने और कारोबार को कुशलतापूर्वक निष्पादित करने में समर्थ हैं? हॉफमैन: हम इस कारोबार में पांचवीं पीढ़ी हैं। विचार यह है कि स्वामित्व एक सक्रिय भूमिका है जिसे व्यवहार में लाने की जरूरत है। आपको दीर्घाव​धि योजना बनानी चाहिए और हरसंभव स्पष्ट तरीके से भूमिका एवं जिम्मेदारियां आवंटित करनी चाहिए। मालिक की भूमिका प्रबंधक की भूमिका से अलग है। प्रबंधक को रणनीति की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने की आवश्यकता होती है जबकि मालिक के लिए लंबी अव​धि के लिहाज से तमाम चीजों को व्यवस्थित करने की जरूरत होती है। कोविड-19 के दौरान भारत की भूमिका के बारे में आप क्या कहेंगे? डचमेल: भारत ने जिस तरीके से टीकाकरण आगे बढ़ाया वह अद्भुत है। हॉफमैन: हम रॉश के 125 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और हम यह भी देखना चाहते हैं कि दुनिया क्या कर रही है। हम यदि देखना चाहते हैं कि 1.4 अरब की आबादी वाला देश क्या कर रहा है। भारत के टीकाकरण कार्यक्रम को सलाम। महामारी के बाद आपने रणनीति में क्या बदलाव किए और भारत के लिए उसके क्या मायने हैं? हॉफमैन: केवल बाहरी परिदृश्य में बदलाव के कारण हमारी रणनीति नहीं बदली है। हम एक ओर डायग्नो​स्टिक्स पर अपनी रणनीति बना रहे हैं तो दूसरी ओर फार्मास्युटिकल्स पर।  सार्वजनिक स्वास्थ्य में डायग्नो​स्टिक्स ने अपने मूल्य का प्रदर्शन किया है।  आगे ऐंटी-वायरल के लिए आपकी क्या योजना है? हॉफमैन: हम यह सुनना चाहते हैं कि बाजार हमें क्या कह रहा है और यदि हम आज कुछ कर सकते हैं तो कल वह रोगियों की जरूरत होगी। हम भारत और दुनिया के लिए ऐसा करना चाहेंगे। अगली वै​श्विक महामारी के लिए आप क्या तैयारी कर रहे हैं? हॉफमैन: कंपनी में दीर्घाव​धि सोच से दो महत्त्वपूर्ण काम होता है- पहला, परिसंप​त्ति का आवंटन और दूसरा, निवेश का जो​खिम कम करने के लिए निर्णय लेना। वै​श्विक महामारी से पहले हम सब जानते थे कि इबोला, सार्स आदि कुछ रोगजनक मौजूद हैं। हमें अगले रोगजनक के बारे में समझ विकसित करते हुए और वैज्ञानिक समुदाय को उसके बारे में बताते हुए अगली वै​श्विक महामारी के लिए तैयार रहना होगा। डचमेल: हमने पिछली वै​श्विक महामारी से काफी कुछ सीखा है। हमने डायग्नो​स्टिक्स के महत्त्व को समझा है। बाजार में प्रतिस्पर्धा के बारे में आप क्या कहेंगे? हॉफमैन: (हंसते हुए) नए विचारों के लिए तैयार रहें। यदि लोग इसे अलग तरीके से करते हैं तो उसे स्वीकार करें। मुझे नहीं लगता है कि प्रतिस्पर्धा से हमारा बरताव नियंत्रित होना चाहिए। व्य​क्तिगत तौर पर यदि मैं लगातार देखूंगा कि दूसरे लोग कैसे कर रहे हैं तो मैं निराशा हो सकता हूं और मैं ऐसा नहीं होना चाहता। चीन और भारतीय बाजार के बारे में आपका क्या नजरिया है? हॉफमैन: इन दोनों देशों में 2.5 अरब रोगी मौजूद हैं और इसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। हमें न केवल उत्पादों में नवाचार करने की जरूरत है ब​ल्कि हमारे काम करने के तरीके में भी बदलाव लाने की आवश्यकता है ताकि हम अ​धिक से अ​धिक रोगियों की मदद कर सकें। फिलहाल औष​धि उद्योग में सबसे बड़ी चुनौती क्या है? हॉफमैन: हमारी वास्तविक चुनौती नवाचार है: हम बीमारी से किस प्रकार ठीक कर सकते हैं, रोगियों को किसी बीमारी से ठीक करने के लिए हम नवाचार कर सकते हैं और उसके लिए हमें प्रौद्योगिकी की जरूरत होती है जो यहां नहीं है। इस नवाचार के लिए सही लोगों का चयन करना सबसे बड़ी चुनौती है। क्या आप वै​श्विक महामारी के दौरान वैक्सीन स्टार बनने से चूक गए? हॉफमैन: हमारी एक जटिल व्यवस्था है और समाज में हमें सहयोग की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य सेवा में हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। हमें स्टार्टअप, विश्वविद्यालयों आदि के साथ सक्रिय पीपीपी एवं गठबंधन के साथ काम करने की जरूरत है। डचमेल: अब वह समय लद चुका है कि किसी वै​श्विक समस्याओं का समाधान कोई एक कंपनी कर सके।     

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
खेल

हेड के शतक और स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बड़े स्कोर की ओर आस्ट्रेलिया

June 7, 2023 11:50 PM IST
आज का अखबार

PM Modi की माँ हीराबेन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को आमंत्रण

June 7, 2023 11:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

35 फीसदी गुलाबी नोट पहुंचे बैंक, 2 हजार का नोट जमा कराने में ये तीन राज्य सबसे आगे

June 7, 2023 11:30 PM IST
आज का अखबार

Editorial: नई तकनीक से लैस दुनिया कर रही इंतजार

June 7, 2023 11:20 PM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Ind vs Aus WTC Final 2023
  • Rupee vs Dollar
  • Gold-Silver Price
  • Adani Groups Shares
  • Petrol-Diesel Price
  • Odisha Train Accident
  • RBI Repo Rate

Latest News


  • हेड के शतक और स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बड़े स्कोर की ओर आस्ट्रेलिया
    by रत्न शंकर मिश्रा
    June 7, 2023
  • PM Modi की माँ हीराबेन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को आमंत्रण
    by जतिन भूटानी
    June 7, 2023
  • 35 फीसदी गुलाबी नोट पहुंचे बैंक, 2 हजार का नोट जमा कराने में ये तीन राज्य सबसे आगे
    by जतिन भूटानी
    June 7, 2023
  • Editorial: नई तकनीक से लैस दुनिया कर रही इंतजार
    by जतिन भूटानी
    June 7, 2023
  • OECD ने वित्त वर्ष 24 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 6 फीसदी किया
    by रत्न शंकर मिश्रा
    June 7, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayInd vs Aus WTC Final 2023Rupee vs DollarGold-Silver PriceAdani Groups SharesPetrol-Diesel PriceOdisha Train AccidentRBI Repo Rate
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us