केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी आकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में 6,298 नए Coronavirus मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 5,916 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं, वहीं 23 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 46,748 है। वहीं 23 मौतें भी हुई हैं।साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 22 हजार 777 हो गई है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 46,748 है।देश में कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,39,41,840 तक पहुंच गया है। बता दें कि एक दिन पहले देश में कोरोना संक्रमण के 6,422 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 34 मौतें हुई थीं। आज सुबह अपडेट किये गए स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, 23 नई मौतों के बाद, मरने वालों की कुल संख्या 5,28,273 हो गई है। भारत में अब तक कुल 2,161,778,020 वैक्सीन शॉट्स दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 19 लाख 61 हजार 896 डोज लगाई गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर COVID-19 रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है।
