पंजाब के गन्ना किसानों के लिए एक राहत की खबर आई है। पंजाब सरकार ने कोऑपरेटिव चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के 75 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान कर दिया है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि राज्य सरकारों ने गन्ना किसानों का बकाया चुका दिया है। सीएम मान ने बताया कि इसके साथ ही अजनाला, बुधेवाल, भोगपुर, फाजिल्का, बटाला, गुरदासपुर, मोरिंडा, नकोदर और नवांशहर की 9 कोऑपरेटिव मिलों के ऊपर गन्ना किसानों का कोई बकाया नहीं है। पंजाब सीएम ने यह भी कहा कि यह बकाया 2021-22 के पेरोई सत्र से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार किसानों का सभी बकाया भुगतान कर दिया गया है। नकली बीजों, कीटनाशकों पर लगाम के लिए कानून पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्य में नकली और खराब गुणवत्ता वाले कीटनाशकों, उर्वरकों और बीजों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिये कानून लाने के बारें में भी कहा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दुकानदार किसानों को जो भी सामान बेचेंगे उसका बिल उन्हें देना अनिवार्य होगा। यदि इसका कोई उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
