केन्द्र सरकार लगातार देश के बड़े रेलवे स्टेशन के विकास पर ध्यान दे रही है। आधुनिक सुख सुविधा से लैस इन स्टेशनों की भव्यता देखने को बनती है। इसी कड़ी में रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डिजाइन जारी किया है। रेल मंत्रालय ने दावा किया है कि पुनर्विकसित होने के बाद मौजूदा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ऐसा दिखेगा। इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह कोई आलीशान मॉल है या फिर कोई फाइव स्टार होटल।रेल मंत्रालय ने किया ट्वीटनई दिल्ली रेलवे स्टेशन को जल्द ही पुनर्विकसित किया जाएगा। लोगों को नया डिजाइन काफी पसंद आ रहा है। रेल मंत्रालय ने ट्वीट में लिखा, 'एक नए युग की शुरुआत: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन।' हालांकि रेलवे ने इसपर विस्तार से कुछ नहीं कहा है। प्रस्तावित डिजाइन पर काम होने के बाद यह रेलवे स्टेशन भारत का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन बन जाएगा। अभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 16 प्लेटफॉर्म हैं।इस साल के अंत में शुरू होगा कामसूत्रों के मुताबिक रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का काम इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है। इसके पुनर्विकास का काम रेल भूमि विकास प्राधिकरण को दिया गया है। आपको बता दे कि रेलवे देश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर लगातार काम कर रहा है।
