Skip to content
  रविवार 28 मई 2023
Trending
May 27, 2023NITI Aayog Meet: भारत को विकसित देश बनाने के लिये राज्य दीर्घकालीन दृष्टिकोण बनायें- प्रधानमंत्री मोदीMay 27, 2023ONGC Q4 results: तेल एवं गैस कंपनी को हुआ 248 करोड़ रुपये का घाटा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   आईटी   सरकारी सेवाएं ऑनलाइन चाहते हैं लोग
आईटी

सरकारी सेवाएं ऑनलाइन चाहते हैं लोग

adminबीएस संवाददाता— August,24 2022 10:19 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग बढ़ेगा। एक अध्ययन में हिस्सा लेने वाले 86 प्रतिशत भारतीयों ने उम्मीद जताई कि आने वाले पांच सालों में अधिकतम सरकारी सेवाएं ऑनलाइन मुहैया होंगी। डेलॉयट ने अध्ययन 'डिजिटल स्मार्ट : एशिया प्रशांत क्षेत्र के नागरिकों के लिए डिजिटल सरकार को आगे बढ़ाना' किया था। सॉफ्टवेयर प्रदाता वीएमवेयर ने इस अध्ययन को जारी करते हुए बताया कि 86 प्रतिशत भारतीय तकनीक में अधिक सरकारी निवेश के पक्षधर हैं ताकि भविष्य की जरूरतों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। एशिया प्रशांत क्षेत्र (ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, वियतनाम, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया) में 2025 तक इंटरनेट के 90 करोड़ नए यूजर जुड़ने की उम्मीद है। लिहाजा सरकारों को डिजिटल सेवाओं में अधिक निवेश करने की जरूरत है।अध्ययन के अनुसार एशिया प्रशांत देशों में बीते दो सालों में व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में जाकर सरकारी सेवाओं का उपयोग करना तकरीबन आधा हो गया। इन देशों में 77 प्रतिशत नागरिक सरकारी सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्राथमिक डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते हैं।  सर्वे में 67 प्रतिशत लोग यह चाहते थे कि निजी क्षेत्र की तरह ही सरकारी क्षेत्र की सेवाओं की गुणवत्ता हो। हालांकि 41 प्रतिशत लोगों को अपने बलबूते सरकारी सेवाओं तक पहुंच बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका कारण यह था कि इन लोगों के पास बुनियादी डिजिटल कौशल और आधारभूत डिजिटल कौशल का अभाव था। वीएमवेयर इंडिया के प्रबंध निदेशक, उपाध्यक्ष ऐंड एएमपी प्रदीप नायर ने कहा 'डिलॉइट सर्वे में उत्तर देने वाले 81 प्रतिशत लोगों ने स्वीकारा कि सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल करना आसान हो गया है। सर्वे में 78 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सरकारी सेवाएं बेहरत हुई हैं। सर्वे में शामिल लोगों ने जोर देकर कहा कि आसानी से पहुंच, अधिक पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है।'वीएमवेयर के एशिया प्रशांत और जापान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महाप्रबंधक सिल्वेन काज़ार्डो ने कहा 'डिलॉइट के सर्वेक्षण से यह स्पष्ट हो गया है कि नागरिक निजी कंपनियों और संस्थाओं के स्तर की सुविधाएं व गुणवत्ता चाहते हैं। सेवाएं मुहैया कराने के क्षेत्र में आने वाला समय 'मल्टी क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर' और 'मार्डन कंटेनाइज्ड ऐप्लीकेशन्स' का होगा। लिहाजा सरकार को लोगों की जरूरतों के मुताबिक सोच व संसाधनों को एकीकृत करने की जरूरत है।'डेलॉयट इंडिया की साझेदार स्वाति अग्रवाल ने कहा 'एकीकृत डिजिटल सरकारी सेवाएं काम करने के तरीके और नागरिक-सरकार के जुड़ाव को परिभाषित कर रही हैं। डिजिटल सेवाओं तक पहुंच बेहतर बनाकर, समुचित संचालन और जल्दी व आसनी से सेवाएं मुहैया कराकर लोगों को सेवाएं मुहैया कराई जा सकती हैं। इन सेवाओं को कम से कम निर्धारित समय में उपलब्ध कराना होगा।  इससे लोगों का डिजिटल सेवाओं पर विश्वास व जवाबदेही बढ़ेगी।'  उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की सरकारें का डिजिटल तकनीक अपनाने का तरीका अलग-अलग है। जैसे भारत के नागरिकों का सरकारी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने का सकारात्मक अनुभव है।  इससे लोगों को सरकार पर भरोसा बढ़ा है और 89 प्रतिशत लोग नए डिजिटल कौशल या नए प्लेटफॉर्म को सीखने के लिए तैयार हैं।  सिंगापुर में सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 84 फीसदी लोगों का कहना है कि वे सरकारी सेवाओं का अधिक उपयोग करेंगे या आने वाले पांच सालों में ज्यादा बार इन सेवाओं का उपयोग करेंगे। सर्वेक्षण में शामिल 76 प्रतिशत सिंगापुर के निवासी सहमत या दृढ़ रूप से सहमत हैं कि सरकार को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए तकनीक में अधिक निवेश करने की जरूरत है। इसी तरह सर्वे में जवाब देने वाले कोरिया के 90 प्रतिशत लोगों को उम्मीद है कि वे आने वाले पांच सालों में सरकारी सेवाओं का बार-बार इस्तेमाल करेंगे। अध्ययन के मुताबिक वर्ल्ड बैंक जीटीएमआई में दक्षिण कोरिया अव्वल है और उसे 'गोवटेक' विश्व नेता के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। दक्षिण कोरिया ने 100 में से 98 अंक प्राप्त किए हैं।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
अर्थव्यवस्था

NITI Aayog Meet: भारत को विकसित देश बनाने के लिये राज्य दीर्घकालीन दृष्टिकोण बनायें- प्रधानमंत्री मोदी

May 27, 2023 8:21 PM IST
कंपनियां

ONGC Q4 results: तेल एवं गैस कंपनी को हुआ 248 करोड़ रुपये का घाटा

May 27, 2023 7:45 PM IST
भारत

प्रधानमंत्री मोदी नए संसद भवन का रविवार को करेंगे उद्घाटन, समारोह की तैयारियां पूरी

May 27, 2023 7:25 PM IST
कंपनियां

PTC India Q4 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 17.67 फीसदी घटकर 129.34 करोड़ रुपये रह गया

May 27, 2023 6:46 PM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Vodafone Idea Q4 Results
  • Tata Motors
  • Gold-Silver Price
  • 75 Rupees Coin
  • ICT Import Duty Case
  • Delhi Weather Today

Latest News


  • NITI Aayog Meet: भारत को विकसित देश बनाने के लिये राज्य दीर्घकालीन दृष्टिकोण बनायें- प्रधानमंत्री मोदी
    by अंशु
    May 27, 2023
  • ONGC Q4 results: तेल एवं गैस कंपनी को हुआ 248 करोड़ रुपये का घाटा
    by अंशु
    May 27, 2023
  • प्रधानमंत्री मोदी नए संसद भवन का रविवार को करेंगे उद्घाटन, समारोह की तैयारियां पूरी
    by अंशु
    May 27, 2023
  • PTC India Q4 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 17.67 फीसदी घटकर 129.34 करोड़ रुपये रह गया
    by अंशु
    May 27, 2023
  • सन फार्मा ने इजरायल की टैरो फार्मास्युटिकल्स के पूर्ण अधिग्रहण का प्रस्ताव दिया
    by अंशु
    May 27, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayVodafone Idea Q4 ResultsTata MotorsGold-Silver Price75 Rupees CoinICT Import Duty CaseDelhi Weather Today
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us