कमजोर मांग के कारण सोना वायदा में गिरावट | भाषा / नई दिल्ली August 02, 2022 | | | | |
कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोने में 152 रुपये की गिरावट देखी गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 152 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,365 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,582 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा की कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.04 प्रतिशत बढ़कर 1,788.50 रुपये प्रति औंस हो गया।
|