शुल्क मुक्त कपास आयात की तिथि 31 अक्टूबर तक | रॉयटर्स / July 05, 2022 | | | | |
भारत ने शुल्क मुक्त कपास आयात की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है। पहले यह अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई थी। सरकार ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी है। मॉनसूनी बारिश में देरी के कारण कुछ इलाकों में इस फसल की बुआई में देरी हुई है, जिसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है।
विश्व के सबसे बड़े फाइबर उत्पादक भारत ने अप्रैल महीने में शुल्क मुक्त कपास आयात की अनुमति दी थी, जब स्थानीय कीमत रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई, क्योंकि उत्पादन में गिरावट आई थी और कपास की वैश्विक कीमत ज्यादा थी। भारत मुख्य रूप से अमेरिका, ब्राजील और मिस्र से कपास का आयात करता है।
|