ऑटो ने पकड़ी रफ्तार, आईटी में गिरावट जारी | समी मोडक / May 20, 2022 | | | | |
सेंसेक्स ने गुरुवार को बंद आधार पर साल 2022 का नया निचला स्तर बनाया, वहीं निफ्टी-50 इंडेक्स ने पिछले हफ्ते 2022 का निचला स्तर बनाया था, जब वह 7 मार्च को साल 2022 के पिछले निचले स्तर 15,863 से नीचे बंद हुआ था। निफ्टी हालांकि उसी स्तर पर है, जो पिछले दो महीने में रहा है, लेकिन निफ्टी कंपनियों के शेयर की कीमतें काफी तेजी से बदली हैं।
वाहन क्षेत्र की कंपनियां स्पष्ट तौर से विजेता के तौर पर उभरी हैं, वहीं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के शेयरों में काफी गिरावट नजर आई है। 7 मार्च से 19 मार्च के बीच निफ्टी के 11 सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले शेयरों में से पांच वाहन क्षेत्र की कंपनियां हैं। इस सूची में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा सबसे आगे है, जिसमें 28 फीसदी की उछाल आई है, जिसकी वजह ट्रैक्टर की मजबूत बिक्री है।
इस बीच, सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों की सूची में आईटी शेयरों का वर्चस्व है और टेक महिंद्रा व विप्रो करीब 20-20 फीसदी टूट चुके हैं।
एक स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अजय बोडके ने कहा, मार्च में वाहन क्षेत्र को लेकर काफी नकारात्मकता थी, जिसकी वजह विभिन्न तरह के अवरोध मसलन सेमीकंडक्टर की किल्लत व तेल की बढ़ती कीमतें थीं। दूसरी ओर, आईटी शेयरों को लेकर आशावाद था। लेकिन मार्जिन का दबाव, नौकरी छोडऩे की ऊंची दर और वेतन बढ़ोतरी का असर तकनीकी कंपनियों के प्रदर्शन पर पड़ा।
|