पैंटोमैथ ने आईपीओ पूर्व फंड पेश किया | ऐश्ली कुटिन्हो / मुंबई April 21, 2022 | | | | |
पैंटोमैथ गु्रप ने अपने आईपीओ-पूर्व फंड 'इंडिया इन्फलेक्शन अपॉच्र्युनिटीज फंड' (आईआईओएफ) को पूरा करने की घोषणा की है। समूह ने अपनी पहली क्लोज-एंडेड सीरीज में 500 करोड़ रुपये (250 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ग्रीन शू विकल्प के अलावा) जुटाने के लक्ष्य के साथ इस फंड की घोषणा की है।
फंड ने अपनी लक्षित राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा जुटाया है। पहली क्लोजिंग के साथ साथ, फंड ने अपना पहला निवेश करने की भी पुष्टि की है और मजबूत अवसरों की राह को पुन: दोहराया है।
कैटेगरी-2 वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ) की श्रेणी में आने वाले आईआईओएफ का मकसद भारतीय विकास के दौर से गुजर रहे व्यवसायों में आईपीओ-पूर्व स्थिति में निवेश के अवसर को मजबूत बनाना है। भारतीय वृद्घि से जुड़े बड़े बदलाव की राह पर हैं और इसलिए लंबी अवधि का जोखिम लिए बगैर वैल्यू आर्बिट्राज के स्पष्ट लक्ष्य के साथ निवेश किया जा रहा है। यह फंड मेक इन इंडिया, ग्रामीण खपत और निवेश प्रभाव जैसे तीन व्यापक थीमों में भारत की उभरती अर्थव्यवस्था के अनुरूप आईपीओ-पूर्व विभिन्न अवसरों में निवेश करेगा।
|