Skip to content
  सोमवार 5 जून 2023
Trending
June 5, 2023कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी को उम्रकैदJune 5, 2023Byju’s अगले साल तक लाएगी Aakash का IPO, तैयारी में जुटी एडटेकJune 5, 2023NIRF rankings 2023: IIT मद्रास लगातार पांचवें वर्ष टॉप पर, IISc बेंगलुरु टॉप यूनिवर्सिटी, देखें पूरी लिस्टJune 5, 2023WTC Final 2023: जरूरत से ज्यादा तैयारी से बेहतर है तरोताजा रहना- कमिंसJune 5, 2023नहीं रहे ‘महाभारत’ के मामा शकुनी, गूफी पेंटल ने 79 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदाJune 5, 2023नागर विमानन मंत्रालय, एयरलाइंस हवाई किराये में बढ़ोतरी पर चर्चा करेंगेJune 5, 2023Auto Sales May 2023: वाहनों की खुदरा बिक्री मई में 10 फीसदी बढ़ीJune 5, 2023ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा! मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरींJune 5, 2023ITR Filing 2023: कैपिटल गेन पर कब उठा सकते हैं डिडक्शन का फायदाJune 5, 2023सऊदी अरब के तेल उत्पादन घटाने से भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   अर्थव्यवस्था   निजी क्षेत्र में दिख रहे पूंजीगत व्यय के संकेत
अर्थव्यवस्था

निजी क्षेत्र में दिख रहे पूंजीगत व्यय के संकेत

adminअरूप रॉयचौधरी— April,18 2022 11:43 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

बीएस बातचीतमुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का कहना है कि ऊंची महंगाई भारतीय अर्थव्यवस्था पर चोट कर सकती है। नागेश्वरन मानते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए 7.2 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर का जो संशोधित अनुमान दिया है वह वाजिब है और आंकड़ा इससे नीचे नहीं जाएगा। अरूप रॉयचौधरी ने ईमेल के जरिये उनका साक्षात्कार किया। मुख्य अंश: कोविड-19 महामारी की तीन लहरों से जूझने के बाद महंगा तेल और आपूर्ति व्यवस्था  में व्यवधान भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष नई चुनौतियां बन गए हैं। तेजी से बदलती परिस्थितियों के बीच 2022-23 में देश की अर्थव्यवस्था की चाल कैसी रहेगी? अर्थव्यवस्था ने मजबूती से चुनौतियों का सामना किया है। कोविड महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान जताया गया था मगर अब कहा जाने लगा है कि गिरावट इस अनुमान से कम ही रहेगी। मगर जिंसों की ऊंची कीमतों, खासकर कच्चे तेल के ऊंचे दाम नकारात्मक असर जरूर छोड़ेंगे। संभवत: इसी वजह से आरबीआई ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वृद्धि दर का अनुमान 7.8 प्रतिशत से घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। तेल का आयात अधिक होने चालू खाते का घाटा भी बढ़ेगा। आर्थिक सुधार तेज होने से तेल एवं सोने को छोड़कर दूसरी वस्तुओं का आयात भी बढ़ेगा।एक कार्यक्रम के दौरान आपने कहा था कि अमेरिका में ब्याज दरों में वृद्धि और कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए कठिन चुनौती पेश कर रहे हैं। क्या आपको लगता है कि चीन में लॉकडाउन और महामारी की एक और लहर आने की आशंका दूसरी बड़ी  बाधा होगी? कोविड महामारी के नए मामले जरूर बढ़ रहे हैं मगर इस पर कुछ कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। फिलहाल हमारे पास कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। अगर संक्रमण का नया दौर चालू वित्त वर्ष में लंबी अवधि तक नहीं रहा तो अर्थव्यवस्था पर असर नहीं पड़ेगा।कई लोग तंज कर रहे हैं कि सरकार रोजगार सृजन रहित आर्थिक वृद्धि का ढोल पीट रही है। आपकी नजर में  महामरी के बाद रोजगार की समस्या कितनी है और इससे कैसे निपटा जा  सकता है? रोजगार सृजन निकट भविष्य और दीर्घ अवधि दोनों के लिहाज से सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने इसे काफी गंभीरता से लिया है। सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न राजकोषीय एवं गैर-राजकोषीय नीतिगत कदम भी उतने ही महत्त्वपूर्ण हैं। प्रत्यक्ष रकम भेजने के मुकबाले पूंजीगत व्यय रोजगार सृजन का अधिक प्रभावी जरिया साबित होता है। यही वजह है कि सरकार ने अधिक पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया है। दूसरी तरफ निजी क्षेत्र मांग की स्थिति स्पष्ट होने का अब भी इंतजार कर रहा है। हालांकि निजी क्षेत्र से भी उत्साह के संकेत मिलने लगे हैं। सरकार ने छोटे कारोबारों को बंद होने से बचाने के लिए ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगाई और उन्हें आपात ऋण सहायता दी। अगर छोटे कारोबार बंद हो जाते तो बेरोजगारी और बढ़ जाती। अगर राहत के ये उपाय नहीं किए गए होते तो परिणाम क्या होते इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। एक ताजा सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश के श्रम बाजार में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।     चालू वित्त वर्ष के बजट में पूंजीगत व्यय पर काफी जोर दिया गया है। यूक्रेन संकट और तेल के दाम पर इसके प्रभाव को देखते हुए बजट ऊंची महंगाई और ब्याज भुगतान, राजस्व एवं व्यय आदि मोर्चों पर चुनौतियों से सहजता से निपट पाएगा? क्या राजकोषीय पारदर्शिता के लिए संसद में नए आंकड़े पेश करना चाहिए? बजट में किए गए उपाय इन चिंताओं से निपटने के लिए संभवत: पर्याप्त साबित होंगे। करदाताओं की संख्या और जीडीपी में उनकी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? इस दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। कम दरों के साथ काफी कम रियायत, मानवीय हस्तक्षेप के बिना कर आकलन, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष करों के बीच जानकारी का संयोजन आदि कुछ उपाय गिनाए जा सकते हैं। इन उपायों से फायदा दिख रहा है और आने वाले समय में भी इनसे लाभ मिलेंगे। सरकार पर कर्ज एवं ब्याज भुगतान का बोझ बढ़ता जा रहा है। इस पर आपकी क्या राय है? भारत कर्ज चुकाने के लिए सहज स्थिति में है और सरकार मध्यम अवधि में राजकोषीय मजबूती पर ध्यान दे रही है।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी को उम्रकैद

June 5, 2023 3:13 PM IST
आईपीओ

Byju’s अगले साल तक लाएगी Aakash का IPO, तैयारी में जुटी एडटेक

June 5, 2023 2:30 PM IST
ताजा खबरें

NIRF rankings 2023: IIT मद्रास लगातार पांचवें वर्ष टॉप पर, IISc बेंगलुरु टॉप यूनिवर्सिटी, देखें पूरी लिस्ट

June 5, 2023 2:06 PM IST
खेल

WTC Final 2023: जरूरत से ज्यादा तैयारी से बेहतर है तरोताजा रहना- कमिंस

June 5, 2023 1:37 PM IST

Trending Topics


  • Odisha Train Accident
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • India-UK Trade Talks
  • Bihar Bridge Collapse
  • Gold-Silver Price
  • IREDA IPO

Latest News


  • कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी को उम्रकैद
    by अंशु
    June 5, 2023
  • Byju’s अगले साल तक लाएगी Aakash का IPO, तैयारी में जुटी एडटेक
    by अंशु
    June 5, 2023
  • NIRF rankings 2023: IIT मद्रास लगातार पांचवें वर्ष टॉप पर, IISc बेंगलुरु टॉप यूनिवर्सिटी, देखें पूरी लिस्ट
    by अंशु
    June 5, 2023
  • WTC Final 2023: जरूरत से ज्यादा तैयारी से बेहतर है तरोताजा रहना- कमिंस
    by अंशु
    June 5, 2023
  • नहीं रहे ‘महाभारत’ के मामा शकुनी, गूफी पेंटल ने 79 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
    by अंशु
    June 5, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Odisha Train AccidentStock Market TodayStocks to Watch TodayIndia-UK Trade TalksBihar Bridge CollapseGold-Silver PriceIREDA IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us