Skip to content
  गुरूवार 1 जून 2023
Trending
May 31, 2023भारत में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना को मंजूरीMay 31, 20232022-23 में भारत के प्रदर्शन में सुधार, चुनौती बरकरारMay 31, 2023कर्नाटक में अपनी 5 गारंटी पर 45 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी कांग्रेस!May 31, 2023रोजगार निर्माण की आड़ में बिगड़ते संबंधMay 31, 2023नौ साल में वंचितों पर रहा विशेष ध्यान: मोदीMay 31, 2023देश में बढ़ते प्राइवेट निवेश के क्या मायने हैं? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञMay 31, 2023बाजार में तेजी का रुख रहेगा कायम, उद्योग जगत की आय में ज्यादा कमी के आसार नहीं: विश्लेषकMay 31, 20232023 में 8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि छह महीने में सुस्त पड़कर रह गई 3.5 प्रतिशतMay 31, 2023चीन के दूरसंचार वेंडरों को इजाजत नहीं, भारतीय बाजार से रहना होगा दूरMay 31, 2023जोखिम वाले FPI को करना होगा ज्यादा खुलासा! SEBI ने कहा- बढ़ेगा भरोसा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   लेख   सरकार क्यों चूक जाती है कर्मियों के अनुमान में?
लेख

सरकार क्यों चूक जाती है कर्मियों के अनुमान में?

adminटीसीए श्रीनिवास-राघवन— April,13 2022 11:24 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

सरकार द्वारा हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों को केंद्र में सेवा करने के लिए तलब करने पर जो विवाद छिड़ा वह वास्तव में एक गंभीर संकट की ओर इशारा करता है जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के पास न केवल कमजोर अर्हता वाले कर्मचारी होंगे बल्कि उनके पास अपने साथ काम करने के लिए पर्याप्त लोग भी नहीं होंगे। वास्तव में उनके पास सक्षम कर्मचारियों की कमी हो जाएगी और जो अपर्याप्त कर्मचारी बचेंगे उनमें भी अक्षम कर्मचारी ज्यादा होंगे। यह पहले ही हो चुका है। जैसा कि तमिलनाडु कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी बृजेश्वर सिंह कहते हैं कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पास भविष्य की जरूरतों का अनुमान लगाने का कोई वैज्ञानिक तरीका नहीं है। केवल अनुमान के आधार पर काम चल रहा है। अनुमान लगाने में इस अक्षमता का एक उदाहरण सन 1962 या 1963 में देखने को मिला था। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने छायाप्रति बनाने वाली एक मशीन का आविष्कार किया था। यह जीरॉक्स कॉपियर के आने के पहले की बात है। परंतु तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसका इस्तेमाल करने से मना कर दिया। उन्होंने पूछा कि अगर इसका इस्तेमाल किया गया तो सरकारी टाइपिस्टों का क्या होगा। इसलिए उस नमूने का व्यावसायिक पैमाने पर इस्तेमाल नहीं किया जा सका। परंतु सरकार के पास यह अनुमान लगाने का कोई तरीका नहीं था कि अपनी भूमिका का विस्तार होने के साथ उसे कितने टाइपिस्ट की आवश्यकता पडऩे वाली है। ऐसे में सरकार ने जरूरत से ज्यादा टाइपिस्ट को काम पर रख लिया। नतीजा यह हुआ कि सरकार के सबसे कम उत्पादकता वाले स्तर पर जरूरत से ज्यादा कर्मचारी हो गए। हम आज भी इसकी कीमत चुका रहे हैं। सन 1986 में जब राजीव गांधी ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की दिशा में जमकर काम करना शुरू किया और समस्या और भी बिगड़ गई। इसके बाद सरकार ने जरूरत से ज्यादा कड़ाई बरती लेकिन यह काम वरिष्ठ कर्मचारियों के मामले में किया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि सक्षम अधिकारियों की कमी हो गई जबकि अक्षम कर्मचारियों की भरमार हो गई। ऐसा नहीं है कि यह केवल असैन्य कार्मिकों की समस्या हो। रक्षा सेवाएं भी अनुमान में इस चूक से अछूती नहीं हैं। तकनीक में सुधार के साथ हमें कितने सैनिकों की आवश्यकता है? या कितने नौसैनिकों या वायुसैनिकों की? या फिर कुछ और? क्या सरकार को इस बारे में कुछ पता है? इस बारे में आपको तभी पता चलेगा जब आप पेंशन बिल पर नजर डालेंगे। रक्षा बजट का 30 फीसदी हिस्सा पेंशन में जाता है। जाहिर सी बात है कि सरकार शत्रुओं से निपटने के लिए नयी तकनीकों पर ध्यान नहीं दे रही है। इस बीच निजी क्षेत्र इसके उलट सिद्धांत पर चल रहा है। वहां अगर एक व्यक्ति कुछ घंटे अतिरिक्त काम करके किसी काम को पूरा कर सकता है तो उसके लिए दो लोगों को कभी नियुक्त नहीं किया जाता। इसके चलते अक्सर प्रमुख क्षेत्रों में आवश्यकता से कम कर्मचारी रह जाते हैं और अवसर गंवा दिए जाते हैं। ऐसे में आपके पास मशीनीकृत उत्पादन व्यवस्था हो सकती है लेकिन चूंकि आपके मानव संसाधन संबंधी कार्यों को कम प्राथमिकता दी जाती है इसलिए आपके पास कर्मचारियों का भी सही आवंटन नहीं होता। निश्चित तौर पर अगर मानव संसाधन विभाग को जरूरी संसाधन दिए जाएं तो भी अगर वह सही अनुमान लगाने की तकनीक का इस्तेमाल करे तो बहुत चकित करने वाली बात होगी। बृजेश्वर सिंह कहते हैं कि डीओपीटी को मार्कोव विश्लेषण का इस्तेमाल करके यह अनुमान लगाना चाहिए कि कितने लोगों की आवश्यकता होगी। जब मैंने उनसे कहा कि मार्कोव प्रक्रिया को डीओपीटी को समझाना होगा तो उन्होंने कहा, 'आप एक पत्रकार हैं, आप ही ऐसा कीजिए।' तो आइए इसे देखते हैं। इसे यह नाम रूसी गणितज्ञ आंद्रेई मार्कोव के नाम पर मिला है जिन्होंने 1906 में इसे प्रमाणित किया था। उसके बाद से ही लगातार इसका इस्तेमाल किया जाता है। विकिपीडिया के हवाले से कहें तो मार्कोव विश्लेषण का इस्तेमाल ऐसे चर का मूल्य निकालने में किया जाता है जिसका अनुमानित मूल्य केवल वर्तमान स्थिति से प्रभावित हो, न कि किसी अन्य पूर्ववर्ती घटनाक्रम से। संक्षेप में कहें तो यह एक यादृच्छिक चर का अनुमान पेश करता है जो पूरी तरह उस चर के इर्दगिर्द की वर्तमान परिस्थितियों पर निर्भर करता है। बिना गणितीय जटिलताओं में गए कहा जा सकता है कि हम इसका इस्तेमाल किसी चर के भविष्य के व्यवहार का आकलन करने में कर सकते हैं जिसकी वर्तमान स्थिति या व्यवहार यादृच्छिक है, यानी जो किसी भी दिशा में जा सकता है। कहने का अर्थ यह है कि चाहे मार्कोव विश्लेषण हो या कर्मियों की आवश्यकता का अनुमान लगाने का कोई और तरीका, सरकार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने के मामले में बहुत पीछे है। उसे इस दिशा में तेजी से प्रगति करनी होगी वरना वह गहरे संकट में फंस जाएगी।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
अर्थव्यवस्था

भारत में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना को मंजूरी

May 31, 2023 11:48 PM IST
अर्थव्यवस्था

2022-23 में भारत के प्रदर्शन में सुधार, चुनौती बरकरार

May 31, 2023 11:39 PM IST
आज का अखबार

कर्नाटक में अपनी 5 गारंटी पर 45 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी कांग्रेस!

May 31, 2023 11:38 PM IST
आज का अखबार

रोजगार निर्माण की आड़ में बिगड़ते संबंध

May 31, 2023 11:36 PM IST

Trending Topics


  • Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Tesla
  • Dollar vs Rupee
  • Gold-Silver Price
  • LPSS Payment System
  • Rs 2000 Notes
  • GO First Fights

Latest News


  • भारत में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना को मंजूरी
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 31, 2023
  • 2022-23 में भारत के प्रदर्शन में सुधार, चुनौती बरकरार
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 31, 2023
  • कर्नाटक में अपनी 5 गारंटी पर 45 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी कांग्रेस!
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 31, 2023
  • रोजगार निर्माण की आड़ में बिगड़ते संबंध
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 31, 2023
  • नौ साल में वंचितों पर रहा विशेष ध्यान: मोदी
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 31, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayTeslaDollar vs RupeeGold-Silver PriceLPSS Payment SystemRs 2000 NotesGO First Fights
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us