Skip to content
  रविवार 4 जून 2023
Trending
June 4, 2023ओडिशा ट्रेन हादसा : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने शोक जतायाJune 4, 2023यूपी वालों के लिए खुशखबरी! राज्य के सभी 75 जिलों से दिल्ली के लिए चलेगी बसJune 4, 2023चालू वित्त वर्ष में यात्री वाहन खंड की वृद्धि दर घटकर 5-7 फीसदी रहने का अनुमान: TATA MotorsJune 4, 2023SUV सेगमेंट में चालू वित्त वर्ष में भी अग्रणी स्थिति कायम रखने का लक्ष्य : Mahindra Group CFOJune 4, 2023महंगाई घटने की वजह से ब्याज दरों को यथावत रख सकता है रिजर्व बैंक : विशेषज्ञJune 4, 2023FPI का भारतीय शेयरों में निवेश मई में 9 महीने के उच्चस्तर परJune 4, 2023सरकार IREDA के IPO के लिए सितंबर तक दस्तावेज जमा कराएगीJune 4, 2023भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मई में नए उच्चस्तर परJune 4, 2023Market Outlook: रिजर्व बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशाJune 4, 2023Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 65,656 करोड़ रुपये घटा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   अंतरराष्ट्रीय   यूक्रेन पर भारत में कूटनीतिक सरगर्मी
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन पर भारत में कूटनीतिक सरगर्मी

adminएजेंसियां— March,31 2022 11:28 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

रूस और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस के साथ चर्चा की। चर्चा के दौरान ट्रस ने कहा कि दुनिया के सभी देशों को एक दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अक्षुण्णता का ध्यान रखना चाहिए एवं अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करना चाहिए। बातचीत से पहले ब्रिटेन के उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि ट्रस भारत के विदेश मंत्री जयशंकर को बताएंगी कि यूक्रेन पर रूस के मध्य दुनिया के लोकतांत्रिक देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत और बढ़ गई है। बयान में कहा गया, 'पिछले महीने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद विदेश सचिव लिज ट्रस एक बड़ी कूटनीतिक पहल के तहत भारत दौरे पर आई हैं।' बयान में कहा गया कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक में ट्रस यूक्रेन पर रूस के हमले का विषय उठाएंगी। बयान में कहा गया है, 'मौजूदा भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए दुनिया के सभी लोकतांत्रिक देशों के बीच आपसी सहयोग और बढ़ाने की जरूरत काफी बढ़ गई है। आक्रमणकारी देशों पर अंकुश लगाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करने से रोकने के लिए लोकतांत्रिक देशों को एक साथ आने की जरूरत है।' पिछले कुछ दिनों में भारत में विदेशी प्रतिनिधियों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। अमेरिका के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह भी बुधवार को भारत पहुंचे। ब्रिटेन उच्चायुक्त के बयान के अनुसार ट्रस रूस के आक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू करना चाहती हैं और दुनिया के देशों की निर्भरता रूस पर कम करना चाहती हैं। अगले सप्ताह नाटो और दुनिया के साथ सबसे संपन्न देशों के समूह जी-7 की बैठक होने वाली है। बयान में ट्रस को उद्धृत करते हुए कहा गया, 'भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों के प्रगाढ़ होने से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगा और दोनों देशों के लिए रोजगार एवं नए अवसर सृजित होंगे।' लिज ट्रस ने कहा कि बिना किसी कारण के यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद दुनिया के लोकतांत्रिक देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता और बढ़ गई है। ट्रस ने कहा कि इन देशों को रक्षा, व्यापार और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में मिल कर काम करना चाहिए।रूस के विदेशी मंत्री पहुंचे भारत रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। पिछले महीने यूक्रेन के साथ सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद लावरोव की पहली भारत यात्रा है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि लावरोव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। भारतीय विदेशी मंत्रालय की तरफ से लावरोव की भारत यात्रा पर जारी मीडिया परामर्श में रूस के विदेश मंत्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की कोई चर्चा नहीं है। इन बैठकों की तैयारी की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि भारत चर्चा के दौरान निर्धारित समय में रूस से रक्षा उपकरणों एवं हथियारों के आयात पर जोर देगा। इन रक्षा उपकरणों में एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली भी शामिल है। भारत की आधिकारिक यात्रा पर आने से पहले लावरोव दो दिन की यात्रा पर चीन गए हुए थे। लावरोव की भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह और ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस भी भारत आए हुए हैं।डोभाल ने की नीदरलैंड के सुरक्षा सलाहकार से बातचीत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने गुरुवार को नीदरलैंड के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेफ्री वान ल्यूवेन के साथ द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग तथा यूक्रेन संकट पर बातचीत की। ल्यूवेन नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के सुरक्षा तथा विदेश नीति सलाहकार हैं। भारत में उनकी यात्रा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की नीदरलैंड यात्रा के पहले हो रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों एनएसए के बीच द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही अहम क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया, 'दोनों ने इन मुद्दों पर भारत और नीदरलैंड के बीच सहयोग तथा अपने संपर्क को बढ़ाने की जरूरत को भी रेखांकित किया जिनमें आपसी हितों के मुद्दों पर नीतिगत बातचीत शामिल है।' सूत्रों ने बताया कि डोभाल और ल्यूवेन दोनों देशों के बीच जारी रक्षा, सुरक्षा तथा आतंकवाद रोधी सहयोग को बढ़ा कर साझेदारी को प्रगाढ़ करने पर भी सहमत हुए। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का यह 75वां वर्ष है। इस बड़ी उपलब्धि पर नीदरलैंड के शाह और महारानी के न्योते पर राष्ट्रपति कोविंद 4 से 7 अप्रैल तक नीदरलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं।   कीव और चेर्नीहीव में पीछे हटने के वादे से मुकरा रूस रूस की सेना ने कीव और एक अन्य शहर में अपने अभियान में कमी करने का वादा करने के महज कुछ घंटों बाद इन शहरों के आसपास के इलाकों में बमबारी की। यूक्रेन के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। देश के अन्य हिस्सों पर रूस के बढ़ते हमलों के बाद युद्ध को खत्म करने के मकसद से वार्ता में कोई प्रगति होने की उम्मीद खत्म हो गई है। रूसी सेना ने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह 'आगे बातचीत के अनुकूल परिस्थितियां पैदा करने और आपसी विश्वास पैदा करने' के लिए राजधानी कीव और उत्तरी शहर चेर्नीहीव के समीप अपने अभियान में कमी करेगी। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की और पश्चिमी देशों ने इस पर गहरा संदेह व्यक्त किया था। इसके कुछ देर बाद ही यूक्रेन के अधिकारियों के चेर्नीहीव और कीव में तथा उसके आसपास घरों, दुकानों, पुस्तकालयों और अन्य असैन्य स्थलों पर बमबारी की खबर दी। रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में डोनबास क्षेत्र और लिजियम शहर के आसपास अपने हमले तेज कर दिए। यह शहर डोनबास की ओर जाने वाला अहम रास्ता है। चेर्नीहीव शहर परिषद के सचिव अलेक्सान्द्र लोमाको ने कहा कि रूस की घोषणा 'पूरी तरह झूठी' साबित हुई है। उन्होंने कहा, 'रात को उन्होंने सैन्य अभियान कम नहीं बल्कि तेज कर दिया।' संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यूक्रेन छोड़कर जाने वाले नागरिकों की संख्या 40 लाख पर पहुंच गई है, जिनमें से करीब आधी आबादी बच्चों की है।      रूस को रोकने के लिए और मदद की आवश्यकता  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की ने 50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देने का संकल्प जताने के लिए व्हाइट हाउस का आभार व्यक्त किया लेकिन साथ ही कहा कि वह रूसी आक्रमण को रोकने के लिए यूक्रेन को अधिक सहायता दिए जाने के बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से बात करने के लिए तैयार हैं। जेलेंस्की ने बुधवार रात को देश को दिए गए एक वीडियो संबोधन में कहा, 'अगर हम आजादी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए वास्तव में मिलकर लड़ रहे हैं तो हमारे पास इस मुश्किल अहम मोड़ पर मदद मांगने का अधिकार है। टैंक, विमान, तोप प्रणालियां।'

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ओडिशा ट्रेन हादसा : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने शोक जताया

June 4, 2023 5:08 PM IST
उत्तर प्रदेश

यूपी वालों के लिए खुशखबरी! राज्य के सभी 75 जिलों से दिल्ली के लिए चलेगी बस

June 4, 2023 4:52 PM IST
कंपनियां

चालू वित्त वर्ष में यात्री वाहन खंड की वृद्धि दर घटकर 5-7 फीसदी रहने का अनुमान: TATA Motors

June 4, 2023 4:27 PM IST
कंपनियां

SUV सेगमेंट में चालू वित्त वर्ष में भी अग्रणी स्थिति कायम रखने का लक्ष्य : Mahindra Group CFO

June 4, 2023 4:12 PM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

Latest News


  • ओडिशा ट्रेन हादसा : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने शोक जताया
    by जतिन भूटानी
    June 4, 2023
  • यूपी वालों के लिए खुशखबरी! राज्य के सभी 75 जिलों से दिल्ली के लिए चलेगी बस
    by जतिन भूटानी
    June 4, 2023
  • चालू वित्त वर्ष में यात्री वाहन खंड की वृद्धि दर घटकर 5-7 फीसदी रहने का अनुमान: TATA Motors
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 4, 2023
  • SUV सेगमेंट में चालू वित्त वर्ष में भी अग्रणी स्थिति कायम रखने का लक्ष्य : Mahindra Group CFO
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 4, 2023
  • महंगाई घटने की वजह से ब्याज दरों को यथावत रख सकता है रिजर्व बैंक : विशेषज्ञ
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 4, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us