चीनी निर्यात पर नियंत्रण के आसार | रॉयटर्स / मुंबई March 25, 2022 | | | | |
भारत छह साल में पहली बार चीनी निर्यात पर नियंत्रण लगाने के संबंध में विचार कर रहा है तथा घरेलू कीमतों में वृद्धि को रोकने की कोशिश में निर्यात को करीब 80 लाख टन तक सीमित कर सकता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सरकारी और उद्योग के स्रोतों के हवाले से आज यह जानकारी दी। इस खबर के तुरंत बाद आईसीई पर सफेद चीनी के दाम पांच साल के शीर्ष स्तर पर पहुंच गए।
रॉयटर्स ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया है कि चीनी उत्पादन रिकॉर्ड शीर्ष स्तर पर होने वाला है, लेकिन निर्यात की वजह से स्टॉक में तेजी से कमी आ रही है।
अनियंत्रित निर्यात से कमी पैदा हो सकती है और त्योहारी सीजन के दौरान स्थानीय दामों में तेजी आ सकती है।
अलबत्ता कुछ व्यापारियों ने कहा कि इस बात की संभावना काफी कम है कि सरकार निर्यात पर कोई कड़ा नियंत्रण लगाएगी।
|