Skip to content
  मंगलवार 30 मई 2023
Trending
May 30, 2023Go First: पट्टादाताओं के अनुरोध ठंडे बस्ते मेंMay 30, 2023क्योटो की ‘ओमरॉन हेल्थकेयर’ तमिलनाडु में लगाएगी विनिर्माण इकाईMay 30, 2023ग्लेनकोर इंटरनैशनल एजी ने वेदांत रिसोर्सेज को 25 करोड़ डॉलर का लोन दियाMay 30, 2023Adani Ports Q4 Results: अदाणी पोर्ट्स का शुद्ध लाभ 2.63 प्रतिशत बढ़कर 1141 करोड़ रुपयेMay 30, 2023एयर इंडिया के सीईओ ने उपद्रवी यात्रियों पर कड़ाई बरतने की मांग कीMay 30, 2023CBDC: डिजिटल करेंसी के प्रोजेक्ट का विस्तार करेगा RBI, जानें अब क्या होगा शामिलMay 30, 2023ऑनलाइन जालसाजों की अब खैर नहीं, यूपी पुलिस Amazon के साथ मिलकर कसेगी नकेलMay 30, 2023Mumbai Monsoon: मानसून आने से पहले प्रशासन ने कसी कमर, खतरनाक इमारतों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिटMay 30, 2023Torrent Pharma Q4 Results: टोरेंट फार्मा को मार्च तिमाही में 287 करोड़ रुपये का मुनाफा, रेवेन्यू 16 प्रतिशत बढ़ाMay 30, 2023ज्यादा भाव लेने किसान मंडियों में कम ला रहे हैं गेहूं, भाव 2500 रुपये के पार
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   लेख   फरवरी में उपभोक्ता धारणा को मिली धार हुआ खासा सुधार
लेख

फरवरी में उपभोक्ता धारणा को मिली धार हुआ खासा सुधार

adminमहेश व्यास— March,10 2022 11:08 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

फरवरी 2022 के दौरान उपभोक्ता धारणा में पांच प्रतिशत तक का खासा सुधार हुआ है। यह जनवरी में धारणा में दर्ज चार प्रतिशत सुधार से आगे निकल आया। इस तरह, वर्ष 2022 के पहले दो महीनों के दौरान भारतीय उपभोक्ता धारणा में 9.2 प्रतिशत की बढिय़ा संचयी वृद्धि रही। मार्च के शुरुआती दिनों में भी धारणा में सुधार जारी रहा है। 6 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान धारणा सूचकांक में चार प्रतिशत तक का असाधारण इजाफा दिखा। 6 मार्च तक उपभोक्ता धारणा सूचकांक का 30 दिवसीय चल औसत फरवरी के औसत से लगभग 1.4 प्रतिशत अधिक था। वर्ष 2022 के शुरुआती महीनों के दौरान धारणा में यह सुधार वस्तुत: उन परिवारों के अनुपात में इजाफा दर्शाता है, जो मानते हैं कि उनकी मौजूदा पारिवारिक आय एक साल पहले के मुकाबले बेहतर है। दिसंबर 2021 में 8.3 प्रतिशत परिवारों ने माना था कि उनकी आय एक साल पहले के मुकाबले ज्यादा थी। यह अनुपात अप्रैल 2020 से दिसंबर 2021 के दौरान एक अंक में रहा। जनवरी 2022 में यह अनुपात उछलकर 11.4 प्रतिशत हो गया और फरवरी में यह और अधिक बढ़कर 12.1 प्रतिशत हो गया। मार्च में समाप्त हुए पहले सप्ताह में 13.1 प्रतिशत परिवारों ने माना कि उनकी आय एक साल पहले की तुलना में अधिक थी। यह बात भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है कि अपनी आय एक साल पहले की तुलना में कम मानने वाले परिवारों का अनुपात दिसंबर 2021 के 42.6 प्रतिशत से गिरकर फरवरी 2022 तक 35.6 प्रतिशत तथा 6 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 31.5 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले के मुकाबले अपनी आय में गिरावट दर्ज करने वाले परिवारों का अनुपात अप्रैल 2020 के बाद से फरवरी 2022 में सबसे कम रहा। इस प्रकार आय में वृद्धि दर्ज करने वाले परिवारों के अनुपात में इजाफा तथा आय में गिरावट दर्ज करने वाले परिवारों के अनुपात में कमी एक साथ रही। उन परिवारों के अनुपात में समान वृद्धि दिख रही है, जो मानते हैं कि आने वाले साल में उनकी आय अधिक हो जाएगी तथा उन परिवारों के अनुपात में कमी दिख रही है, जिनका मानना है कि एक साल में यह बदतर हो जाएगी। पहले वाला अनुपात दिसंबर 2021 के 8.1 प्रतिशत से बढ़कर जनवरी 2022 में 9.1 प्रतिशत हो गया तथा इसके बाद फरवरी में 11.9 प्रतिशत हो गया। फरवरी में यह उछाल विशेष रूप से अधिक है और शायद उपभोक्ता आशावाद का बेहतरीन संकेत है। जिन परिवारों का मानना ​​है कि उनकी आय बदतर हो जाएगी, उनका अनुपात दिसंबर 2021 के 42.3 प्रतिशत से गिरकर फरवरी 2022 में 36.5 प्रतिशत रह गया है। उम्मीद है कि अपनी मौजूदा और संभावित आय के संबंध में परिवारों की धारणा में बेहतरी के लिहाज से यह बदलाव भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सकल घरेलू उत्पाद के निजी अंतिम उपभोग व्यय घटक की रफ्तार में परिवारों का व्यय और योगदान बढऩे की उम्मीद है। गैर-जरूरी चीजों पर खर्च करने के लिए परिवारों की प्रवृत्ति में सुधार पहले से ही नजर आ रहा है। फरवरी 2022 में 9.1 प्रतिशत परिवारों ने कहा कि एक साल पहले के मुकाबले यह टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु खरीदने का बेहतर वक्त है। दिसंबर 2021 की तुलना में यह एक बड़ा इजाफा है, जब केवल 5.9 प्रतिशत परिवार ही टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं पर खर्च करने को सकारात्मक रुख दिखा रहे थे। जनवरी 2022 में यह अनुपात 7.4 प्रतिशत था। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु खरीदने की प्रवृत्ति में बदलाव अर्थव्यवस्था की दिशा में बदलाव करने वाला संभवत: सबसे महत्त्वपूर्ण संकेतक होता है। भारत में वर्तमान संदर्भ के लिहाज से टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु खरीदने का इसे बेहतर वक्त मानने वाले परिवारों के अनुपात में यह निरंतर सुधार मौजूदा आर्थिक बदलाव का एक महत्वपूर्ण संकेत है। एक साल पहले की तुलना में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु खरीदने के लिए इसे बेहतर वक्त कहने वाले परिवारों का अनुपात जून 2021 के बाद से आठ महीने से लगातार बढ़ता रहा है। यह बढ़ती प्रवृत्ति पिछले आठ महीनों की तुलना में काफी अच्छी है, जब यह अनुपात शुरू में धीरे-धीरे और फिर तेजी से घट रहा था। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु खरीदने की प्रवृत्ति में लगातार सुधार बना हुआ है और यह पहली लहर के बढिय़ा, लेकिन अल्पकालिक सुधार से अलग है। हालांकि परिवार अपने खुद के भविष्य और गैर-जरूरी चीजों के उपभोग की चाह के संबंध में आशावादी हैं, लेकिन वे लघु या मध्य अवधि में आर्थिक तथा कारोबारी संभावनाओं के संबंध में समान रूप से उत्साही नहीं हैं। यह कुछ हैरान करने वाली बात है। पहले आर्थिक परिस्थितियों की और फिर अपने कुशल-क्षेम की संभावनाओं में सुधार की अपेक्षा करना तर्कसंगत होगा। जनवरी और फरवरी 2022 में केवल 8.8 प्रतिशत परिवारों को ही भारत में अगले 12 महीने के दौरान वित्तीय और कारोबारी परिस्थितियों में सुधार की उम्मीद थी। और अगले पांच साल के दौरान भी समान अनुपात में ही परिस्थितियों में सुधार की उम्मीद की गई। 6 मार्च को समाप्त होने वाले सप्ताह में हल्का तथा आंशिक सुधार हुआ था। आने वाले 12 महीने में वित्तीय और कारोबारी परिस्थितियों में सुधार की उम्मीद करने वाले परिवारों का अनुपात बढ़कर 9.8 प्रतिशत हो गया। लेकिन परिस्थितियां बदतर हो जाएंगी, यह मानने वाला अनुपात अधिक है तथा बढ़ गया है। फरवरी में 41.4 प्रतिशत परिवारों का मानना ​​था कि एक साल में परिस्थितियां बदतर हो जाएंगी। यह अनुपात बढ़ा है। मार्च के पहले सप्ताह में यह अनुपात बढ़कर 42.3 प्रतिशत हो गया। इसके अलावा जो परिवार यह मानते हैं कि अगले पांच साल में वित्तीय और कारोबारी परिस्थितियों में सुधार होगा, उनका अनुपात मार्च के पहले सप्ताह में कुछ गिरकर 8.4 प्रतिशत रह गया। एक निष्कर्ष यह हो सकता है कि उपभोक्ता धारणा में इस हालिया इजाफे को उन नीतिगत हस्तक्षेपों से सदृढ़ किया जा सकता है, जो तीव्र आर्थिक सुधार की संभावनाओं को बेहतर करते हैं। (लेखक सीएमआईई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी हैं)

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
आज का अखबार

Go First: पट्टादाताओं के अनुरोध ठंडे बस्ते में

May 30, 2023 10:20 PM IST
आज का अखबार

क्योटो की ‘ओमरॉन हेल्थकेयर’ तमिलनाडु में लगाएगी विनिर्माण इकाई

May 30, 2023 10:18 PM IST
आज का अखबार

ग्लेनकोर इंटरनैशनल एजी ने वेदांत रिसोर्सेज को 25 करोड़ डॉलर का लोन दिया

May 30, 2023 9:43 PM IST
उद्योग

Adani Ports Q4 Results: अदाणी पोर्ट्स का शुद्ध लाभ 2.63 प्रतिशत बढ़कर 1141 करोड़ रुपये

May 30, 2023 9:05 PM IST

Trending Topics


  • Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Shenzhou 16 Mission
  • Adani Transmission
  • Gold-Silver Price
  • Nifty Next 50
  • RVNL Q4 Results

Latest News


  • Go First: पट्टादाताओं के अनुरोध ठंडे बस्ते में
    by जतिन भूटानी
    May 30, 2023
  • क्योटो की ‘ओमरॉन हेल्थकेयर’ तमिलनाडु में लगाएगी विनिर्माण इकाई
    by जतिन भूटानी
    May 30, 2023
  • ग्लेनकोर इंटरनैशनल एजी ने वेदांत रिसोर्सेज को 25 करोड़ डॉलर का लोन दिया
    by जतिन भूटानी
    May 30, 2023
  • Adani Ports Q4 Results: अदाणी पोर्ट्स का शुद्ध लाभ 2.63 प्रतिशत बढ़कर 1141 करोड़ रुपये
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 30, 2023
  • एयर इंडिया के सीईओ ने उपद्रवी यात्रियों पर कड़ाई बरतने की मांग की
    by देवव्रत बाजपेयी
    May 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayShenzhou 16 MissionAdani TransmissionGold-Silver PriceNifty Next 50RVNL Q4 Results
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us