पाइन लैब्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने अल्फा वेव ग्लोबल से 15 करोड़ डॉलर जुटाए हैं और पिछले साल महीने में कंपनी ने कुल मिलाकर 87 करोड़ डॉलर जुटा लिए हैं। कंपनी ने हालांकि यह बताने से इनकार कर दिया कि किस मूल्यांकन पर यह रकम जुटाई गई है।
हालांकि ईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि फंडिंग का दौर 5 अरब डॉलर से ज्यादा के मूल्यांकन पर संपन्न हुआ। कंपनी ने पहले कहा था कि उसकी योजना इस साल या अगले साल की शुरुआत में आईपीओ लाने की है।
पाइन लैब्स के सीईओ अमरीश राउ ने कहा, अल्फा वेव वेंचर्स ने पाइन लैब्स में 15 करोड़ डॉलर निवेश किया है। हम ऐसे अहम निवेशक को अपने साथ जोड़ते हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। हमारी ओम्नी चैनल रणनीति राजस्व में मजबूत बढ़त दिखा रहा है। हम अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मजबूत बढ़त से दो-चार हो रहे हैं।
फंडिंग का यह दौर कंपनी को भारतीय स्टेट बैंक से 2 करोड़ डॉलर की रकम मिलने के एक महीने बाद देखने को मिल रहा है। सिक्वॉया कैपिटल, टेमासेक होल्डिंग्स, ऐक्टिस, पेपल और मास्टरकार्ड आदि अग्रणी वैश्विक निवेशक इस कंपनी को समर्थन दे रहे हैं और यह कंपनी अन्य फिनटेक मसलन भारतपे, एमएसवाइप, पेटीएम और रेजरपे से प्रतिस्पर्धा करती है।