उत्तर प्रदेश में नारों के साथ चुनावी जंग | सिद्धार्थ कलहंस / February 16, 2022 | | | | |
उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव जमीन के साथ-साथ हवा में गूंजते नारों के दम पर भी मजबूती के साथ लड़े जा रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच नारों को लेकर जंग तेज हो चुकी है। हालांकि ज्यादातर राजनीतिक नारे चुनाव की घोषणा से काफी पहले गढ़ लिए गए थे और जनता के बीच गूंजने लगे थे पर चुनाव चढऩे के साथ इसने रंग पकड़ा है।
कभी अबकी बार, मोदी सरकार जैसे हिट नारे के दम पर चुनावी फिजा बदलने वाली भाजपा ने इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार और सोच ईमानदार, काम दमदार जैसे नारे दिए हैं। गौरतलब है कि इन नारों में पहले योगी सरकार जोड़ा गया था जिसे बाद में बदल कर भाजपा सरकार कर दिया गया है। इन नारों के जवाब में सपा की ओर से 22 में बाइसकिल, नई हवा है नई सपा है और यूपी का है जनादेश आ रहे हैं अखिलेश जैसे नारे दिए गए हैं। वहीं कांग्रेस लड़की हूं लड़ सकती हूं और बसपा हर पोलिंग बूथ को जिताना है बसपा को सत्ता में लाना है जैसे नारों के सहारे जनता को लुभाने में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में नारों का अपना अलग महत्त्व रहा है और उनके जरिये चुनावी हवा बनाने में मदद मिलती रही है।
|