Skip to content
  बुधवार 7 जून 2023
Trending
June 7, 2023Ind vs Aus WTC Final 2023: कौन जीतेगा फाइनल? सुनील गावस्कर ने दिया रिकी पोंटिंग को जवाबJune 7, 2023Diageo के भारतीय मूल के CEO Ivan Menezes का निधनJune 7, 2023Arbitrage Fund: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का उठाएं फायदाJune 7, 2023भारत-अमेरिका संबंध दोनों देशों की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से निर्देशित हैं : अमेरिकी सांसदJune 7, 2023सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के लिए ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’ का समय : SEMI CEOJune 7, 2023चक्रवाती तूफान ‘Biparjoy’ गंभीर चक्रवाती तूफान में हुआ तब्दीलJune 7, 2023Gold Silver Price Today : चांदी 72 हजार रुपये से नीचे, सोने के दाम में भी गिरावटJune 7, 2023RBI फिर रीपो रेट रख सकता है स्थिर, नीतिगत रुख पर टिकी निवेशकों की नजरJune 7, 2023सुस्त पड़ रहा ड्रैगन! निर्यात मई में 7.5 फीसदी घटा, आयात में भी गिरावटJune 7, 2023अमेरिका Air India की उड़ान को रूस में उतारे जाने के मामले पर करीबी नजर रख रहा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   लेख   आवास क्षेत्र के लिए मददगार होगा सरकार का सहारा
लेख

आवास क्षेत्र के लिए मददगार होगा सरकार का सहारा

adminटीटी राम मोहन— January,18 2022 11:09 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

देश के आवास क्षेत्र में हजारों ऐसी आवासीय परियोजनाओं की भरमार है जो किसी न किसी वजह से स्थगित हैं। लंबित या तय मियाद से पीछे चल रही परियोजनाओं की वजह से उत्पादन और रोजगार दोनों को क्षति पहुंचती है। इससे घर खरीदने वालों के कष्ट भी सामने आते हैं। इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करना आर्थिक सुधार के एजेंडे में प्रमुख होना चाहिए। लंबित आवासीय परियोजनाओं का सिलसिला कोविड के बाद शुरू नहीं हुआ है। ये 2020 के आरंभ में कोविड आने से पहले भी इस स्थिति में थीं। वास्तविक समस्या उनकी कीमत की नहीं बल्कि खरीदारों के बीच भय के वातावरण की है। कुछ बड़ी कंपनियों की लंबित परियोजनाओं के साथ उपभोक्ताओं के बुरे अनुभव के बाद उनका आत्मविश्वास बुरी तरह हिल चुका है। आवासीय परियोजनाओं को इक्विटी, डेट और ग्राहकों द्वारा दी जाने वाली अग्रिम राशि के रूप में वित्तीय मदद मिलती है। बिल्डरों को अपने निवेश पर ठीकठाक प्रतिफल हासिल करने के लिए अग्रिम राशि की आवश्यकता होती है। बहरहाल, आज ग्राहक अग्रिम रािश देने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि वे सुनिश्चित नहीं होते कि परियोजना पूरी होगी भी या नहीं। ग्राहक केवल उन्हीं परियोजनाओं के लिए राशि चुकाने के इच्छुक रहते हैं जो पूरी हो चुकी हैं या पूरी होने वाली हैं। कई शहरों में अपार्टमेंट की कीमत उसी समय बढऩी शुरू  हो जाती हैं जब बिल्डर ऑक्युपेंसी प्रमाणपत्र हासिल कर लेता है। इस प्रमाणपत्र का अर्थ यह होता है कि इमारत रहने के लिए तैयार है। रिहायशी आवास परियोजना क्षेत्र में मुर्गी और अंडे जैसी स्थिति है। बिल्डर को शुरू की जा चुकी परियोजना को पूरा करने के लिए अग्रिम राशि की आवश्यकता होती है जबकि ग्राहक तब तक राशि नहीं चुकाना चाहता जब तक कि परियोजना पूरी न हो जाए। इस समस्या को हल करने की आवश्यकता है। सितंबर 2019 में सरकार ने किफायती और मझोली आय वाली परियोजनाओं में इस मसले को हल करने के लिए स्पेशल विंडो फॉर अफोर्डेबल ऐंड मिड-इनकम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स (एसडब्ल्यूएएमआईएच) की घोषणा की। इसके तहत सरकार ने 25,000 करोड़ रुपये मूल्य का फंड बनाने की योजना बनाई जिसे अटकी परियोजनाओं में निवेश किया जाना था। सरकार इसमें 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी तथा शेष राशि एलआईसी, एसबीआई तथा निजी बीमा कंपनियों से आएगी। दिसंबर 2019 में निवेशकों ने इसमें 10,037 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई। अक्टूबर 2021 तक एसडब्ल्यूएएमआईएच ने 95 परियोजनाओं को अंतिम मंजूरी दे दी थी। 95,000 करोड़ रुपये की इस मंजूरी से 57,700 घर बनने थे। यह एक मददगार पहल है लेकिन इसका आकार सीमित है। इतना ही नहीं लंबित या देरी से चल रही परियोजनाओं की समस्या में कोविड की दो लहरों ने और अधिक इजाफा किया है। अगस्त 2021 में एक परिसंपत्ति सलाहकार द्वारा किए गए सर्वेक्षण में बताया गया था कि मुंबई को छोड़कर छह अन्य शहरों में 1,73,740 आवासीय इमारतें निर्माणाधीन और लंबित थीं। इन परियोजनाओं में करीब 140,613 करोड़ रुपये की राशि फंसी थी। इसके अलावा करीब 3,64,802 करोड़ रुपये मूल्य के 4,54,890 आवास निर्धारित समय से देरी से चल रहे थे। एसडब्ल्यूएएमआईएच कुल लंबित और देरी से चल रही परियोजनाओं के 10 फीसदी से भी कम को कवर करती है। आवास को लेकर ग्राहकों की मांग सुधरी है लेकिन खरीदार अभी भी अग्रिम राशि देने के बहुत इच्छुक नहीं हैं। वे उन्हीं बिल्डरों को अग्रिम राशि देना चाहते हैं जिनकी वित्तीय स्थिति पहले से मजबूत है। उदाहरण के लिए एलऐंडटी, गोदरेज और अदाणी जैसी कंपनियां। खरीदारों को यकीन है कि बिना उपभोक्ताओं की अग्रिम राशि के भी इन संस्थानों के पास परियोजनाओं को पूरा करने की वित्तीय ताकत है। लंबित या देर से चल रही परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बैंक फाइनैंस जरूरी है। हालांकि बैंक भी डेवलपरों को ऋण देने से बचते हैं। वे लंबित या देर से चल रही परियोजनाओं को तभी ऋण देंगे जब जोखिम कुछ कम हो। छोटे और मझोले उपक्रमों को गत वर्ष आपात ऋण लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) का लाभ दिया गया था। आवासीय क्षेत्र को भी ऐसी ही ऋण गारंटी योजना की आवश्यकता है। ईसीएलजीएस एक साहसी और समय पर की गई पहल थी और उसने कंपनियों को भी बचाया और रोजगारों की भी रक्षा की। ईसीएलजीएस को कड़े मानकों का सामना करना पड़ा। वही बात रिहायशी आवास से संबंधित किसी ऋण योजना पर भी लागू होनी चाहिए। यह संभव है। सबसे पहली बात तो यह कि परियोजना में खरीदारों की न्यूनतम तादाद होनी चाहिए, उदाहरण के लिए 100 खरीदार होने चाहिए। दूसरा, यह उन परियोजनाओं पर भी लागू होनी चाहिए जिनमें एक वर्ष से अधिक की देरी हो चुकी है। तीसरी बात, परियोजना सस्ती और मझोली आय वाले लोगों के लिए होनी चाहिए। चौथी बात, परियोजना ऐसी हो जहां परिसंपत्तियों की तादाद देनदारी से अधिक हो। किसी आवासीय परियोजना की परिसंपत्तियों में प्राप्तियों का मूल्य तथा अनबिके मकानों की कीमत शामिल होती है। देनदारियों में परियोजना पूरी होने की लागत के अतिरिक्त बकाया राशि भी आती है। पांचवीं बात, बैंकों को खुद को संतुष्ट करना चाहिए कि फंड का बेजा इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इसके लिए कुल व्यय में से ग्राहकों द्वारा प्राप्त राशि तथा विनिर्माण कर्ज को घटा देना होगा। अगर इसका नतीजा सकारात्मक आता है तो इसे उचित माना जाना चाहिए। उपरोक्त मानकों को पूरा करने वाली परियोजनाओं की बैंक फाइनैंसिंग को सरकार की गारंटी मिलनी चाहिए। चरणबद्ध गारंटी की व्यवस्था बनायी जा सकती है। मसलन 90 फीसदी पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लिए 100 फीसदी गारंटी, 80 फीसदी पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लिए 90 फीसदी गारंटी वगैरह। बैंकरों और अचल संपत्ति पेशेवरों से चर्चा करके इसमें सुधार किया जा सकता है। उपरोक्त उपायों के साथ अगर ऋण गारंटी योजना लाई जाए तो इससे विनिर्माण क्षेत्र को बल मिलेगा। यह क्षेत्र रोजगार पैदा करने वाला है। जिन प्रवासी श्रमिकों को अपना रोजगार गंवाना पड़ा और अपने गांव लौटकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में नामांकन कराना पड़ा, वे भी अपना रोजगार वापस पा सकते हैं। इससे न केवल अर्थव्यवस्था को लाभ होगा बल्कि सरकार भी असंतोष से गुजर रहे आबादी के बढ़े हिस्से के कष्ट दूर कर सकेगी। आगामी बजट न केवल वृहद आर्थिक तस्वीर पेश करेगा बल्कि आवास क्षेत्र जैसे विशिष्ट क्षेत्रों से संबंधित प्रस्तावों की मदद से भी यह काफी तगड़ा असर छोड़ सकता है।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
खेल

Ind vs Aus WTC Final 2023: कौन जीतेगा फाइनल? सुनील गावस्कर ने दिया रिकी पोंटिंग को जवाब

June 7, 2023 12:24 PM IST
कंपनियां

Diageo के भारतीय मूल के CEO Ivan Menezes का निधन

June 7, 2023 12:14 PM IST
आपका पैसा

Arbitrage Fund: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का उठाएं फायदा

June 7, 2023 11:53 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका संबंध दोनों देशों की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से निर्देशित हैं : अमेरिकी सांसद

June 7, 2023 11:52 AM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Byju
  • S&P Global
  • Gold-Silver Price
  • Mutual Funds
  • Apple WWDC 2023
  • IKIO Lighting IPO

Latest News


  • Ind vs Aus WTC Final 2023: कौन जीतेगा फाइनल? सुनील गावस्कर ने दिया रिकी पोंटिंग को जवाब
    by अंशु
    June 7, 2023
  • Diageo के भारतीय मूल के CEO Ivan Menezes का निधन
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 7, 2023
  • Arbitrage Fund: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का उठाएं फायदा
    by अजीत कुमार
    June 7, 2023
  • भारत-अमेरिका संबंध दोनों देशों की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से निर्देशित हैं : अमेरिकी सांसद
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 7, 2023
  • सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के लिए ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’ का समय : SEMI CEO
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 7, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayByjuS&P GlobalGold-Silver PriceMutual FundsApple WWDC 2023IKIO Lighting IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us