Skip to content
  गुरूवार 1 जून 2023
Trending
June 1, 2023आईटी शुल्क पर होगी भारत व यूरोपीय संघ के बीच बातJune 1, 2023हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे: मोदीJune 1, 2023AI को काम सौंपकर बोझ कम करना चाह रहे कर्मचारीJune 1, 2023Manipur Violence: मणिपुर हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग का होगा गठन, बनाई जाएगी शांति समितिJune 1, 2023अप्रैल में WhatsApp ने भारत में बैन किए 74 लाख अकाउंट, जानें क्या है वजहJune 1, 2023के कृत्तिवासन ने TCS के सीईओ का पदभार संभाला, कहा-‘आइए रोमांचक भविष्य की पटकथा लिखें’June 1, 2023GDP में हुआ इजाफा, मगर नहीं उबर पाया खनन क्षेत्रJune 1, 2023Car Sales: मई की बिक्री का बन गया रिकॉर्डJune 1, 2023मूल्य में 6 फीसदी बदलाव : MeeshoJune 1, 2023मई में जीएसटी 12 प्रतिशत बढ़ा, लगातार 14 महीने से 1.4 लाख करोड़ रुपये से ऊपर GST कलेक्शन
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   ताजा खबरें   कोविड इलाज की राशि पर कर छूट
ताजा खबरें

कोविड इलाज की राशि पर कर छूट

adminश्रीमी चौधरी— June,25 2021 11:38 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2019-20 और उसके बाद के वर्षों में नियोक्ता या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा वहन किए गए कर्मचारी के कोविड-19 उपचार के व्यय पर कर से छूट प्रदान की। इसके अलावा वायरस की वजह से जान गंवाने वाले मृतक के परिवार के सदस्यों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को भी कर से छूट दी जाएगी। वित्त मंत्रालय ने अधिसूचित किया है कि यह छूट नियोक्ता द्वारा भुगतान की गई किसी भी राशि पर दी जाएगी तथा किसी अन्य व्यक्ति से प्राप्त होने के मामले में यह राशि 10 लाख रुपये तक सीमित होगी। इस कदम से उन सैकड़ों करदाताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जो इस वैश्विक महामारी से प्रभावित हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि कई करदाताओं को उनके नियोक्ताओं और शुभचिंतकों से कोविड-19 के इलाज में होने वाला खर्च पूरा करने के लिए आर्थिक मदद मिली है। मंत्रालय ने घोषणा की है कि ऐसी राशियों पर कोई कर देयता नहीं होगी। वित्त मंत्रालय ने कहा 'यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस खाते पर कोई आयकर देनदारी न बने, वित्त वर्ष 2019-20 और उसके बाद के वित्त वर्षों के दौरान करदाता को नियोक्ता या किसी अन्य व्यक्ति से कोविड-19 के उपचार के लिए प्राप्त राशि पर आयकर छूट प्रदान करने का निर्णय किया गया है।' सरकार ने यह भी कहा कि कोविड-19 के कारण मरने वाले व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को आयकर से छूट दी जाएगी। मंत्रालय ने कहा 'दुर्भाग्य से कुछ करदाताओं ने कोविड -19 के कारण अपनी जान गंवाई है। ऐसे करदाताओं के नियोक्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके परिवार के सदस्यों को वित्तीय सहायता प्रदान की थी ताकि वे अपने परिवार के कमाऊ सदस्य के अचानक चले जाने से उत्पन्न कठिनाइयों का सामना कर सकें।' मंत्रालय ने कहा कि उपरोक्त निर्णयों के लिए आवश्यक विधायी संशोधन समय के साथ प्रस्तावित किए जाएंगे। कर छूट की घोषणा के अलावा मंत्रालय ने विभिन्न कर अनुपालन उपायों पर भी राहत दी है तथा समय सीमा को भी और बढ़ा दिया है। मंत्रालय ने कहा 'वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रभाव के मद्देनजर करदाताओं को कुछ कर अनुपालनों को पूरा करने और विभिन्न नोटिसों का जवाब दाखिल करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस कठिन समय के दौरान करदाताओं द्वारा किए जाने वाले अनुपालन को आसान बनाने के लिए राहत प्रदान करने का निर्णय किया गया।' एक महत्त्वपूर्ण बात यह है कि पैन और आधार कार्ड को जोडऩे से संबंधित अंतिम समयसीमा में भी विस्तार किया गया है। इसे तीन महीने तक बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। इसके अलावा कर कटौती के लिए आवासीय घर में निवेश करने की अवधि को भी तीन महीने से अधिक तक बढ़ा दिया गया है और विवाद से विश्वास के बिना ब्याज के भुगतान को 30 जून से 31 अगस्त तक दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अन्य छूटों में इक्वलाइजेशन लेवी का विवरण प्रस्तुत करना शामिल है, जिसे अब एक महीने के लिए 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा मूल्यांकन आदेश पारित करने की समय सीमा, जिसे पहले 30 जून तक बढ़ा दिया गया था, उसे अब 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त जुर्माना का आदेश जारी करने की अवधि को भी 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

आईटी शुल्क पर होगी भारत व यूरोपीय संघ के बीच बात

June 1, 2023 10:40 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे: मोदी

June 1, 2023 10:36 PM IST
आज का अखबार

AI को काम सौंपकर बोझ कम करना चाह रहे कर्मचारी

June 1, 2023 10:36 PM IST
अन्य

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग का होगा गठन, बनाई जाएगी शांति समिति

June 1, 2023 10:32 PM IST

Trending Topics


  • Apple India Store Sales
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • LPG Price
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Elon Musk
  • Adani Group
  • IKIO Lighting IPO

Latest News


  • आईटी शुल्क पर होगी भारत व यूरोपीय संघ के बीच बात
    by रत्न शंकर मिश्रा
    June 1, 2023
  • हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे: मोदी
    by जतिन भूटानी
    June 1, 2023
  • AI को काम सौंपकर बोझ कम करना चाह रहे कर्मचारी
    by जतिन भूटानी
    June 1, 2023
  • Manipur Violence: मणिपुर हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग का होगा गठन, बनाई जाएगी शांति समिति
    by जतिन भूटानी
    June 1, 2023
  • अप्रैल में WhatsApp ने भारत में बैन किए 74 लाख अकाउंट, जानें क्या है वजह
    by रत्न शंकर मिश्रा
    June 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Apple India Store SalesStock Market TodayStocks to Watch TodayLPG PriceUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceElon MuskAdani GroupIKIO Lighting IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us