Skip to content
  गुरूवार 1 जून 2023
Trending
June 1, 2023IKIO Lighting IPO: 6 जून को खुलेगा इश्यू, फिक्स हुआ प्राइस बैंडJune 1, 2023Apple Stores ने भारत में एक महीने में की 25-25 करोड़ की कमाई!June 1, 2023Gold-Silver Price Today: सोना आया 60 हजार के नीचे, चांदी भी 72 हजार के लेवल से फिसलीJune 1, 20233 कंपनियों के शेयर बेचेगा Adani Group, 3.5 अरब डॉलर जुटाने की है योजनाJune 1, 2023फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने Elon Musk, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ाJune 1, 2023New Rules from 1st June: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के दाम से लेकर RBI के नए अभियान तक, इस महीने हुए बड़े बदलावJune 1, 2023US Debt Ceiling Bill: US में टला लोन डिफॉल्ट का खतरा, कांग्रेस ने डेट सीलिंग बिल को दी मंजूरीJune 1, 2023Coal India OFS: सरकार कोल इंडिया में तीन फीसदी तक हिस्सेदारी बेचेगीJune 1, 2023Stocks To Watch: आज फोकस में रहेंगे Coal India, Mankind Pharma, EID Parry, India Pesticides जैसे स्टॉक्सJune 1, 2023LPG Price: LPG के दामों में कटौती, कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   ताजा खबरें   अगले चरण की ई-रसीद व्यवस्था को लेकर छोटे व मझोले उद्योग चिंतित
ताजा खबरें

अगले चरण की ई-रसीद व्यवस्था को लेकर छोटे व मझोले उद्योग चिंतित

adminदिलाशा सेठ— March,28 2021 11:54 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

सरकार ई-रसीद का दूसरा चरण लागू करने की ओर बढ़ रही है। आगामी 1 अप्रैल से 50 करोड़ रुपये और उससे ऊपर के कारोबार वाली इकाइयों को इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसकी सीमित तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) चिंतित हैं। शुरुआत में 500 करोड़ रुपये सा इससे ज्यादा कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए ई-रसीद अनिवार्य किया गया था और उसके बाद 1 जनवरी से 100 करोड़ रुपये और उससे ऊपर की कंपनियों के लिए इसे अनिवार्य किया गया। यह बिजनेस टु बिजनेस लेनदेन के लिए था। इस व्यवस्था के तहत 56,000 जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) पहचान संख्या शामिल हैं और 1 अप्रैल से इसमें 95,000 जीएसटीआईएन और जुड़ जाने की उम्मीद है। अगर कोई इकाई दो या इससे ज्यादा क्षेत्रों में कारोबार करती है या एक ही राज्य में कई कारोबार करने के लिए पंजीकरण कराती है तो उसके कई जीएसटीआईएन हो सकते हैं। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, 'पहले दो चरणों के आसानी से लागू होने के बाद अब हमें 1 अप्रैल से अगले चरण के आसानी से लागू होने का विश्वास है। इस व्यवस्था में तेजी आ रही है। हमें विश्वास है कि एमएसएमई यह व्यवस्था अपनाने में सक्षम होंगी और दिए गए वक्त में उन्होंने तकनीक व्यवस्था मजबूत कर ली है।' बहरहाल कॉन्फेडरेशन आप आल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि जीएसटी पंजीकृत 1.2 अरब कारोबारियों में 25 प्रतिशत 50 से 100 करोड़ रुपये के कारोबार के दायरे में आते हैं, जिनमें से  बड़ी संख्या में इस व्यवस्था को नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा, 'सरकार को 50 से 100 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वालों के पास जाना चाहिए और उन्हें ई-रसीद के लिए तैयार करना चाहिए। तमाम कारोबारी इस व्यवस्था से वाकिफ नहीं हैं।' उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इस सीमा में कारोबार करने वालों के लिए 3 महीने की प्रायोगिक परियोजना चलानी चाहिए और जीएसटीएन पोर्टल का अनुभव देने के साथ उन्हें जुर्माना लगाए जाने के मामले में कुछ छूट मिलनी चाहिए। खंडेलवाल ने कहा, 'सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अगर मैं ई-रसीद जारी करना चाहता हूं तो पोर्टल हमें खारिज नहीं करेगा। जीएसटी नियमों में नए संशोधन के मुताबिक सरकार इसके लिए विक्रेता को जिम्मेदार बना रही है। हम पारदर्शिता और अनुपालन के इच्छुक हैं, लेकिन छोटे कारोबारियों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।' अक्टूबर में औसतन रोजाना 15 लाख ई-रसीद निकाली जाती थी, जो अब बढ़कर 21-25 लाख तक पहुंच गई है। एएमआरजी एसोसिएट्स के पार्टनर रजत मोहन ने कहा कि ई-रसीद को लेकर कोई बड़ी चुनौती नहीं आएगी, लेकिन एमएसएमई को इसे अपनाने को लेकर अपनी चिंता हैं। टैली सॉल्यूशंस के निदेशक (उत्पाद प्रबंधन) मोहन डी ने कहा कि किसी इकाई के कार्यबल को इस नई तकनीक के संचालन का कौशल होना चाहिए, जिससे कि पूरी प्रक्रिया को लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि छोटे व मझोले बाजारों के छोटे कारोबारियों को तकनीक आधारिक कारोबार प्रक्रिया से कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं, खासकर पहली बार तकनीक का इस्तेमाल करने वालों को इसे समझने में दिक्क त हो सकती है। उन्होंने कहा, 'उन्हें अपने कार्यबल को कुशल बनाना होगा और उचित आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करनी होगी।' एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि ई-रसीद के प्रॉसेसिंग या लेनदेन के दौरान कारोबारी किसी अप्रत्याशित स्तिति जैसे इंटरनेट की गड़बड़ी या अन्य तकनीकी मसलों को लेकर चिंतित रहते हैं, जो लेन-देन में व्यधान पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसी स्थिति से बचने के लिए कारोबारियों के लिए यह जरूरी है कि सामान्य और लचीले बिजनेस सॉल्यूशंस का इस्तेमाल करें, जिससे वे सिस्टम बदलने और पूरी प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करने के बजाय काम आगे बढ़ा सकें।'

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
आईपीओ

IKIO Lighting IPO: 6 जून को खुलेगा इश्यू, फिक्स हुआ प्राइस बैंड

June 1, 2023 11:20 AM IST
कंपनियां

Apple Stores ने भारत में एक महीने में की 25-25 करोड़ की कमाई!

June 1, 2023 11:16 AM IST
कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: सोना आया 60 हजार के नीचे, चांदी भी 72 हजार के लेवल से फिसली

June 1, 2023 10:57 AM IST
कंपनियां

3 कंपनियों के शेयर बेचेगा Adani Group, 3.5 अरब डॉलर जुटाने की है योजना

June 1, 2023 10:42 AM IST

Trending Topics


  • Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Tesla
  • Dollar vs Rupee
  • Gold-Silver Price
  • LPSS Payment System
  • Rs 2000 Notes
  • GO First Fights

Latest News


  • IKIO Lighting IPO: 6 जून को खुलेगा इश्यू, फिक्स हुआ प्राइस बैंड
    by आकांक्षा अवस्थी
    June 1, 2023
  • Apple Stores ने भारत में एक महीने में की 25-25 करोड़ की कमाई!
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 1, 2023
  • Gold-Silver Price Today: सोना आया 60 हजार के नीचे, चांदी भी 72 हजार के लेवल से फिसली
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 1, 2023
  • 3 कंपनियों के शेयर बेचेगा Adani Group, 3.5 अरब डॉलर जुटाने की है योजना
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 1, 2023
  • फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने Elon Musk, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ा
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayTeslaDollar vs RupeeGold-Silver PriceLPSS Payment SystemRs 2000 NotesGO First Fights
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us