Skip to content
  बुधवार 7 जून 2023
Trending
June 7, 2023अमेरिका Air India की उड़ान को रूस में उतारे जाने के मामले पर करीबी नजर रख रहाJune 7, 2023Odisha Train Accident: बंगाल के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को हेल्पडेस्क खोलेगी LICJune 7, 2023फिर से एक्सचेंज पर दौड़ेंगे अदाणी ग्रुप के शेयर, इन चार कंपनियों की बढ़ी सर्किट लिमिटJune 7, 2023Rupee vs Dollar: रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.52 प्रति डॉलर परJune 7, 2023सरकार ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को फिर बातचीत के लिए बुलाया: अनुराग ठाकुरJune 7, 2023Stocks To Watch: आज के टॉप स्टॉक्स पर एक नज़रJune 7, 2023Stock Market LIVE: तेजी के साथ हुई बाजार की शुरुआत, जानें मार्केट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेटJune 7, 2023Stocks to Watch today: Adani Green, Mazagon Dock, Torrent Power के शेयर पर आज रखें नजरJune 7, 2023Stock Market Update: तेजी के साथ हुई बाजार की शुरुआत, Sensex 100 अंकों की बढ़त पर, Nifty 18,600 से ऊपरJune 7, 2023पेट्रोल और डीजल के दाम: पारदर्शी कीमतों की जरूरत
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   अंतरराष्ट्रीय   भारत-पाक संघर्ष विराम
अंतरराष्ट्रीय

भारत-पाक संघर्ष विराम

adminभाषा— February,25 2021 11:37 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

पाकिस्तान और भारत नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम, सभी समझौतों, सहमति का कड़ाई से पालन करने और मौजूदा व्यवस्था के जरिए किसी भी 'अप्रत्याशित स्थिति का समाधान करने या गलतफहमी को दूर करने' पर राजी हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को एक बयान में इस बारे में बताया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) द्वारा जारी बयान के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच स्थापित हॉटलाइन संपर्क व्यवस्था के जरिये चर्चा में दोनों देशों के बीच इस पर सहमति बनी। वार्ता के बाद इस्लामाबाद और नई दिल्ली में एक संयुक्त बयान जारी कर दोनों पक्षों ने कहा कि नियंत्रण रेखा एवं सभी अन्य क्षेत्रों में हालात की सौहार्दपूर्ण एवं खुले माहौल में समीक्षा की। संयुक्त बयान में कहा गया, 'सीमाओं पर दोनों देशों के लिए लाभकारी एवं स्थायी शांति स्थापित करने के लिए डीजीएमओ ने उन अहम चिंताओं को दूर करने पर सहमति जताई, जिनसे शांति बाधित हो सकती है और हिंसा हो सकती है।' इसमें कहा गया, 'दोनों पक्षों ने 24-25 फरवरी की मध्यरात्रि से नियंत्रण रेखा एवं सभी अन्य क्षेत्रों में संघर्ष विराम समझौतों और आपसी सहमतियों का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई।' दोनों पक्ष ने दोहराया कि 'किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने या गलतफहमी दूर करने के लिए' हॉटलाइन संपर्क और 'फ्लैग मीटिंग' व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाएगा। 'डॉन' अखबार ने पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार के हवाले से कहा है, '1987 से ही भारत और पाकिस्तान के बीच हॉटलाइन स्तर पर संपर्क हो रहा है। इस स्थापित तंत्र के जरिये दोनों देशों के डीजीएमओ संपर्क में रहते हैं।' उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से एलओसी पर संघर्ष विराम समझौता के उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बयान में कहा गया, 'दोनों डीजीएमओ ने सहमति जतायी कि 2003 की मौजूदा सहमति का अक्षरश: पालन करना चाहिए।' दोनों अधिकारी इसे टिकाऊ बनाने पर राजी हुए और इस आधार पर कदम उठाने की मंशा जताई। अखबार के मुताबिक, हालिया कदम को परमाणु शक्ति से संपन्न दोनों देशों के बीच वर्षों से कायम तनाव घटाने के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने हाल में भारत से वार्ता के जरिये सभी मुद्दे सुलझाने का प्रस्ताव दिया था। पाकिस्तान के आतंकी समूहों द्वारा 2016 में पठानकोट वायु सेना बेस पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध में तनाव उत्पन्न हो गया। उरी में भारतीय सेना के कैंप पर हमले के कारण दोनों देशों के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गया। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत के बाद भारत के युद्धक विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया। इस घटना के बाद तनाव बहुत ज्यादा गहरा गया।    सैनिकों की तैनाती में कमी नहीं भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच संघर्ष विराम समझौते की घोषणा के बाद सैन्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि आतंकवाद और घुसपैठ से लडऩे के लिए पाकिस्तान सीमा पर सैनिकों की तैनाती या सैन्य अभियानों में कमी नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि संघर्ष विराम का यह मतलब नहीं कि आतंकवाद के खिलाफ सेना का अभियान थम जाएगा। सतर्कता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे संघर्ष विराम समझौते को लेकर आशावादी हैं लेकिन पूरी तरह सावधानी बरतेंगे। इस समझौते से दोनों तरफ के नागरिकों को राहत मिलेगी।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका Air India की उड़ान को रूस में उतारे जाने के मामले पर करीबी नजर रख रहा

June 7, 2023 10:59 AM IST
भारत

Odisha Train Accident: बंगाल के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को हेल्पडेस्क खोलेगी LIC

June 7, 2023 10:50 AM IST
कंपनियां

फिर से एक्सचेंज पर दौड़ेंगे अदाणी ग्रुप के शेयर, इन चार कंपनियों की बढ़ी सर्किट लिमिट

June 7, 2023 10:35 AM IST
ताजा खबरें

Rupee vs Dollar: रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.52 प्रति डॉलर पर

June 7, 2023 10:35 AM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Byju
  • S&P Global
  • Gold-Silver Price
  • Mutual Funds
  • Apple WWDC 2023
  • IKIO Lighting IPO

Latest News


  • अमेरिका Air India की उड़ान को रूस में उतारे जाने के मामले पर करीबी नजर रख रहा
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 7, 2023
  • Odisha Train Accident: बंगाल के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को हेल्पडेस्क खोलेगी LIC
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 7, 2023
  • फिर से एक्सचेंज पर दौड़ेंगे अदाणी ग्रुप के शेयर, इन चार कंपनियों की बढ़ी सर्किट लिमिट
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 7, 2023
  • Rupee vs Dollar: रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.52 प्रति डॉलर पर
    by मानसी वार्ष्णेय
    June 7, 2023
  • सरकार ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को फिर बातचीत के लिए बुलाया: अनुराग ठाकुर
    by अंशु
    June 7, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayByjuS&P GlobalGold-Silver PriceMutual FundsApple WWDC 2023IKIO Lighting IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us