एनएसई निफ्टी 15,000 अंक के पार | समीर मुलगांवकर / February 05, 2021 | | | | |
यह हफ्ता भारतीय बाजारों के लिए काफी अहम रहा है। बुधवार को बेंचमार्क सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक के पार बंद हुआ। एक दिन बाद भारत का बाजार पूंजीकरण 200 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। और शुक्रवार को बेंचमार्क निफ्टी-50 कारोबारी सत्र में 15,000 के पार निकल गया। यह इंडेक्स कारोबारी सत्र में 15,015 अंक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा, लेकिन बढ़त को कायम नहीं रख पाया। निम्नलिखित तालिका में निफ्टी की 7,000 से 15,000 अंकों की यात्रा का ब्योरा दिया गया है। आखिरी 1,000 अंक पहले की 1,000 अंक की तरह 25 दिन में जुड़े।
|