Skip to content
  शुक्रवार 2 जून 2023
Trending
June 2, 2023मोदी ने नौ वर्षों में भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया: भाजपाJune 2, 2023आबकारी नीति घोटाला: मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति मिलीJune 2, 20231,275 रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड, अमृत भारत स्टेशन योजना से मिलेगी खानपान की बेहतर सुविधाJune 2, 20232,000 रुपये के फटे नोट पर कितना पैसा मिलेगा? जानिए क्या है RBI के नियमJune 2, 2023प्रमुख कमोडिटी निर्यात में 17 फीसदी इजाफा, गेहूं का घटा व चावल का बढ़ाJune 2, 2023Wrestlers Protest: विश्व कप 1983 विजेता टीम ने पहलवानों से हड़बड़ी में फैसला नहीं लेने के लिए कहाJune 2, 2023Manipur violence: अमित शाह की चेतावनी का दिख रहा असर, भारी मात्रा में हथियार सरेंडर कर रहे लोगJune 2, 2023FD Rates: दो बड़े बैंकों ने घटाई ब्याज दर! क्या यह FD दरों में वृद्धि के दौर का अंत है ?June 2, 2023छतों पर लगने वाले solar plants की क्षमता जनवरी-मार्च में 6.35 फीसदी बढ़ी: Mercom IndiaJune 2, 2023क्या होम लोन लेने वालों के अच्छे दिन आने वाले हैं? ICICI बैंक ने कम किए लोन के रेट
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   कंपनियां   एफएमसीजी में दिख रही तेजी
कंपनियां

एफएमसीजी में दिख रही तेजी

adminविवेट सुजन पिंटो— January,31 2021 11:07 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

देश के शहरी क्षेत्रों में रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनियों की बिक्री में सुधार दिखना शुरू हो गया है। घनी आबादी होने के कारण शहरी क्षेत्र को कोविड-19 वैश्विक महामारी का तगड़ा झटका लगा था जिससे लोगों की जीवन शैली बदल गई थी। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), मैरिको, डाबर, इमामी और कोलगेट जैसी एफएमसीजी कंपनियों ने कहा है कि पिछली चार तिमाहियों में पहली बार अक्टूबर से दिसंबर 2020 तिमाही के दौरान शहरी क्षेत्रों की बिक्री में सुधार दिखा है। विश्लेषकों के अनुमान से पहले एफएमसीजी की बिक्री में यह सुधार दिखा है। विश्लेषकों ने उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष 2022 में शहरी क्षेत्रों में एफएमसीजी की बिक्री में तेजी आएगी क्योंकि तब तक कोविड को टीका आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा जो फिलहाल काफी हद तक स्वास्थ्यकर्मियों तक सीमित है। विशेषज्ञों ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण के मामले घटने और टीकाकरण शुरू होने के साथ ही लोगों की जीवन शैली में सुधार होने लगा है। एफएमसीजी उद्योग की कुल बिक्री में शहरी क्षेत्रों का योगदान 60 से 65 फीसदी है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के मामले में यह आंकड़ा 35 से 40 फीसदी है। ग्रामीण मांग दमदार रही है और शहरी क्षेत्रों में भी मांग सुधरने लगी है जो उद्योग के लिए काफी महत्त्वपूर्ण है। एफएमसीजी उद्योग के मुख्य कार्याधिकारियों (सीईओ) का कहना है कि यह प्रवृत्ति फिलहाल बरकरार रहेगी। एचयूएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा, 'शहरी मांग को मोबिलिटी में सुधार से मदद मिलेगी जो सीधे तौर पर टीकाकरण से जुड़ा मामला है। हम सरकार की टीकाकरण योजना से खुश हैं और यदि इसे तेजी से लागू किया गया तो विशेष तौर पर शहरी मांग में उल्लेखनीय तेजी आएगी।' देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी एचयूएल के लिए शहरी क्षेत्रों में स्किन केयर, कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी जैसे कम आवश्यक  उत्पादों की बिक्री में तेजी अब दिखने लगी है। कंपनी के कुल उत्पाद पोर्टफोलियो में इन उत्पादों की हिस्सेदारी करीब 15 फीसदी है। उद्योग के विश्लेषकों का कहना है कि तीसरी तिमाही के दौरान इन उत्पादों की बिक्री में उल्लेखनीय सुधार हुआ जो वित्त वर्ष 2021 की पहली और दूसरी तिमाही से अलग है। उस दौरान न केवल एचयूएल के लिए बल्कि पूरे बाजार के लिए कम आवश्यक  उत्पादों की बिक्री में गिरावट आई थी। इससे एफएमसीजी कंपनियों के कम आवश्यक  उत्पाद श्रेणियों के राजस्व में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। एचयूएल की स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण श्रेणी के आवश्यक उत्पादों का कंपनी के कुल उत्पाद पोर्टफोलियो में करीब 80 फीसदी हिस्सेदारी है। तीसरी तिमाही के दौरान इन उत्पादों की बिक्री में भी दो अंकों में वृद्धि दर्ज की गई। इस प्रकार पहली और दूसरी तिमाहियों के दौरान जो रफ्तार दिखी थी वह तीसरी तिमाही में भी बरकरार रही। मैरिको के एमडी एवं सीईओ सौगत गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के मामलों में गिरावट के बीच उपभोक्ताओं की धारणा सुधर रही है। उन्होंने कहा, 'प्रमुख फ्रैंचाइजी के दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ फूड में नए निवेश का रुझान भी अच्छा दिख रहा है। ऐसे में हमारा मानना है कि अगली कुछ तिमाहियों के दौरान घरेलू कारोबार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेगा।' विश्लेषकों का कहना है कि कम आवश्यक  उत्पाद श्रेणी में सुधार होने से कंपनियां अब इन उत्पादों में निवेश करने के लिए प्रेरित हुई हैं। जबकि पहले वे ऐसा नहीं करना चाहती थीं। इमामी और डाबर के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ब्रांड-निर्माण संबंधी गतिविधियों में सुधार हुआ है और कंपनियां अब क्षमता विस्तार पर निवेशक करेंगी। डाबर इंडिया के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने कहा, 'हमने कम आवश्यक  उत्पादों पर उपभोक्ताओं के खर्च में सुधार होते देखा है। हम अपने हेल्थकेयर पोर्टफोलियो को सुदृढ़ करना जारी रखते हुए ग्रामीण बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने और होम एवं पर्सनल केयर श्रेणी में अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए निवेश करेंगे।' इमामी के निदेशक मोहन गोयनका ने कहा कि पिछली दो तिमाहियों के दौरान सुधार को देखते हुए कंपनी को विश्वास है कि वह वित्त वर्ष 2021 को ऊंचे एकल अंक की वृद्धि के साथ अलविदा करेगी।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
ताजा खबरें

मोदी ने नौ वर्षों में भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया: भाजपा

June 2, 2023 6:07 PM IST
अन्य

आबकारी नीति घोटाला: मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति मिली

June 2, 2023 5:59 PM IST
ताजा खबरें

1,275 रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड, अमृत भारत स्टेशन योजना से मिलेगी खानपान की बेहतर सुविधा

June 2, 2023 5:17 PM IST
अर्थव्यवस्था

2,000 रुपये के फटे नोट पर कितना पैसा मिलेगा? जानिए क्या है RBI के नियम

June 2, 2023 5:09 PM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

Latest News


  • मोदी ने नौ वर्षों में भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया: भाजपा
    by रत्न शंकर मिश्रा
    June 2, 2023
  • आबकारी नीति घोटाला: मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति मिली
    by देवव्रत बाजपेयी
    June 2, 2023
  • 1,275 रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड, अमृत भारत स्टेशन योजना से मिलेगी खानपान की बेहतर सुविधा
    by रत्न शंकर मिश्रा
    June 2, 2023
  • 2,000 रुपये के फटे नोट पर कितना पैसा मिलेगा? जानिए क्या है RBI के नियम
    by अंशु
    June 2, 2023
  • प्रमुख कमोडिटी निर्यात में 17 फीसदी इजाफा, गेहूं का घटा व चावल का बढ़ा
    by जतिन भूटानी
    June 2, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us