बाजार हलचल | बीएस संवाददाता / January 03, 2021 | | | | |
निफ्टी की रफ्तार तेज रहने के आसार
निफ्टी-50 सूचकांक के लिए दिसंबर सीरीज 7.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,981 पर समाप्त हुई,जो उसकी तेजी वाली लगातार तीसरी सीरीज रही। रोलओवर डेटा से पता चलता है कि सकारात्मक गति मौजूदा जनवरी सीरीज में भी बरकरार रह सकती है। ऑप्शन डेटा के संदर्भ में विश्लेषकों का कहना है कि 13,500 और 14,500 के बीच दायरे में कारोबार हो सकता है। निफ्टी यदि 13,850 के स्तरों से ऊपर बना रहा तो 14,200 और 14,500 पर पहुंच सकता है, जबकि गिरावट के संदर्भ में, उसे 13,777 और 13,700 के स्तरों पर मजबूत समर्थन हासिल है। ऐश्ली कुटिन्हो
'आत्मनिर्भर' से रक्षा शेयरों को ताकत
सार्वजनिक क्षेत्र (पीएसयू) रक्षा उपकरण निर्माता कंपनियों ने चीन के साथ सीमा पर तनाव और बाद में रक्षा उत्पादन में स्वदेशीकरण को बढ़ावा दिए जाने के उपायों के बीच 2020 में निवेशकों को अच्छा प्रतिफल दिया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनेमिक्स, मझगांव डॉक, और मिश्र धातु निगम में पिछले साल 15-30 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। हालांकि विश्लेषकों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। सुंदर सेतुरामन
|